{"_id":"86fcb50e-d8c4-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"encroachment-on-sky-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे-कैसे दबंग, 'आसमान' पर ही कर लिया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे-कैसे दबंग, 'आसमान' पर ही कर लिया अतिक्रमण
मुरादाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक व्यक्ति ने 'आसमान' पर ही अतिक्रमण कर लिया है। उसने हवा में छत का निर्माण कर दो मकानों को जोड़ लिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं इस व्यक्ति की दबंगई से लोगों की जान पर भी खतरा बना हुआ है। जहां मकान बनाया गया है वह एक भीड़भाड़ वाला इलाका है इसलिए आनेजाने वालों पर मकान के गिरने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
संभल की गुन्नौर तहसील की नगर पंचायत गवां में लल्लन ने दुकान के ऊपर पांच मंजिल तक निर्माण करवाया है।
उसके बाद उसने आसमान में दुकान के ऊपर से सामने मौजूद मकान तक हवा में एक हॉल बनवा दिया है जो बीच में पूरी तरह हवा में टंगा है।
विज्ञापन
इस व्यक्ति ने खुद के साथ दूसरों के लिए खतरा खड़ा कर दिया है। यहां हफ्ते में दो बार बाजार लगता है तो 1 माह तक रायसत्ती मेला चलता है। इससे लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।
गंवा नगर पंचायत के निवासियों का कहना है कि यह 'हवा महल' कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
परेशान लोगों ने मंडलायुक्त से गुहार लगाई है। लोगों के मुताबिक नगर पंचायत में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लोगों ने प्रशासन से इस अवैध निर्माण को हटवाने की मांग की है।