फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   eleven thousand gram panchayat officers need in uttar pradesh

11 हजार ग्राम पंचायत अधिकारियों की होगी भर्ती

Tue, 01 Jan 2013 08:45 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 01 Jan 2013 08:45 AM IST
विज्ञापन
eleven thousand gram panchayat officers need in uttar pradesh

पंचायतीराज विभाग नए साल में ग्राम पंचायत अधिकारियों के 11 हजार पदों पर भर्ती करेगा। इसके अलावा पंचायतों से जुड़े कार्यों को करने वाले गांव स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी एक छत के नीचे नजर आएंगे। ग्राम सचिवालयों को नए मॉडल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव पर नए वित्त वर्ष के बजट में मुहर लगवाने की योजना है।  

विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारियों के करीब 3000 और 200 अन्य पद अर्से से खाली पड़े हैं। इसकी वजह से एक-एक पंचायत अधिकारी के पास कई-कई गांवों की जिम्मेदारी है। इसका सीधा असर पंचायतों के कामकाज पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


पंचायतीराज निदेशक वीपी सिंह ने बताया कि इन 3200 पदों पर नियुक्तियों के साथ आठ हजार अतिरिक्त पदों के सृजन की भी कार्यवाही की जाएगी। इन पर सिद्धांतत: सहमति हो चुकी है। इन 11 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने की योजना है। इसके अलावा जिलों से लेकर मुख्यालय तक पंचायतों से जुड़े अधिकारियों के पद भी बढ़ाए जाएंगे, इस संबंध में लिखापढ़ी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मॉडल के ग्राम पंचायत सचिवालय
नए साल में ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय नए स्वरूप में दिखेगा। गांव स्तर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्राम सचिवालय में बैठने की व्यवस्था होगी। 2013-14 में प्रदेश की 52 हजार पंचायतों में से करीब 13 हजार ग्राम सचिवालयों का इसी मॉडल पर निर्माण होगा।


केंद्र सरकार की मदद से यह योजना आगामी पांच सालों तक चलेगी, जिसमें चरणबद्ध तरीके से सभी ग्राम पंचायतों में नए मॉडल के सचिवालय बनाए जाएंगे। पंचायती राज निदेशक ने बताया कि जिन अधिकारियों के पास कई-कई गांवों की जिम्मेदारी है, वे रोस्टर के आधार पर संबंधित पंचायतों में बैठना सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed