फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   durga shakti nagpal mulayam singh yadav

दुर्गा को मुलायम के खिलाफ चुनावी दंगल का ऑफर

Sat, 03 Aug 2013 11:19 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
durga shakti nagpal mulayam singh yadav

अरविंद केजरीवाल ने ग्रेटर नोएडा की निलंबित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने का न्योता दिया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी इसके लिए मैनपुरी में जनमत संग्रह भी कराएगी। शुक्रवार शाम को कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने दुर्गा से यह अपील की।
विज्ञापन


'दुर्गा मामले में गौतमबुद्ध नगर के डीएम भी निलंबित हों'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति नागपाल जिस व्यवस्था से न्याय की उम्मीद कर रही हैं, वह उनके खिलाफ है। अरविंद ने अपील की कि दुर्गा थोड़ी बहादुरी दिखाकर व्यवस्था से बाहर आएं और मुलायम सिंह यादव को लोकसभा चुनाव में हराएं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ उनका पूरा समर्थन करेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि दुर्गा शक्तिनागपाल उनकी अपील पर विचार करेंगी।

वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैनपुरी संसदीय सीट पर पार्टी जनमत संग्रह कराने जा रही है। इसमें आम लोगों से सिर्फ यही सवाल पूछा जाएगा कि इस ईमानदार अधिकारी को मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं।

दिल्ली में बनेगी ‘आप’ की सरकार

प्रेस वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल ने शुरुआती रुझानों का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिलने जा रहा है।


उन्होंने कहा कि सरकार गठित होने के पंद्रह दिन के भीतर अन्ना हजारे का जन लोकायुक्त बिल पास होगा। जिसका पहला काम बिजली, पानी व परिवहन के घोटालों की जांच कर छह माह के भीतर रिपोर्ट देना होगा।

दिल्ली सरकार पर वार करते हुए अरविंद ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ परिवहन घोटाला उजागर हुआ है। भाजपा इस पर सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही है। जिसकी विश्वसनीयता संदिग्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed