{"_id":"094ed0fe-8493-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"dsp-s-wife-was-threatening-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा भैया दोषी साबित हुए तो गिरफ्तार होंगे: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा भैया दोषी साबित हुए तो गिरफ्तार होंगे: अखिलेश
देवरिया/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 04 Mar 2013 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को देवरिया में शहीद डीएसपी जिया उल हक के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे।
विज्ञापन
परिवार से मिलने पहुंचे सीएम ने भरोसा दिलाया है कि वे हत्याकांड में सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर मामले में राजा भैया दोषी साबित हुए तो गिरफ्तार होंगे।
सीबीआई जांच की सिफारिश
यहां सीएम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। अखिलेश ने गुस्साई जनता और पीड़िता परिवार को सीबीआई जांच का भरासो दिया। इसके तुरंत बाद यूपी सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी।
सीएम ने डीएसपी के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।
मालूम हो कि हक के परिजन राजा भैया की गिरफ्तारी और उनकी हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठ हुए हैं।
हक की पत्नी परवीन आजाद का कहना है कि उनके पति की हत्या की गई है। उनका कहना है कि एक साजिश के तहत उन्हें गोलियां मारी गई थीं।
परवीन ने धमकी दी थी कि अगर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्हें खुद आकर मांगे माने जाने का आश्वासन नहीं देते तो वे आत्महत्या कर लेंगी।
डीएसपी के परिजनों का कहना है कि जब तक राजा भैया को गिरफ्तार नहीं किया जाता वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
यूपी के आईजी लॉ एंड ऑर्डर राजकुमार विश्वकर्मा के मुताबिक प्रदेश सरकार ने इस मामले में डीएसपी के गनर समेत तीन पुलिस कर्मियों को संस्पेंड कर दिया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी सरकार को बर्खास्त कर यहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।
डीएसपी के पैतृक गांव पहुंचा शव
शनिवार की रात प्रतापगढ़ जिले के बलीपुर गांव में मारे गए डीएसपी जिया उल हक का शव सोमवार को देवरिया जिले के उनके पैतृक गांव नुनखार जुआफर पहुंचा। यहां उनका अंतिम संस्कार होना था।
विज्ञापन
हालांकि, परिजन ने शव दफनाने से मना कर दिया है। वे धरने पर बैठ गए हैं और मांग कर रहे हैं कि प्रदेश सरकार इस मामले में सीबीआई जांच की आदेश दे और राजा भैया को तत्काल गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
वहीं जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी भी आज शहीद डीएसपी जिया उल हक के देवरिया जिले के पैतृक गांव नूनखार पहुंच रहे हैं।
प्रतापगढ़ एसपी को हटाया गया
वहीं, इस मामले में राज्य सरकार ने प्रतापगढ़ के एसपी अनिल राय को हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। देवरिया के एसपी एलआर कुमार को प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है।
प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव ने प्रतापगढ़ व हाथरस में नए कप्तानों की तैनाती की जानकारी देने के साथ ही कहा कि अभी कुंडा मामले में जांच के आदेश नहीं दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अराजकता फैलाई है, पहले उनकी गिरफ्तारी होगी। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अरुण कुमार को इसी कार्रवाई के लिए प्रतापगढ़ भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद इस बात की जांच होगी कि किन परिस्थितियों में फोर्स ने सीओ का साथ छोड़ा।
गोली मारने से पहले पीटा गया था
सीओ जियाउल हक को बलीपुर गांव में गोली मारने से पहले लाठियों से पीटा गया था। चार डॉक्टरों के पैनल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो गोलियां पैर व एक गोली सीने में पाई गई।
इसके साथ ही शरीर के कई हिस्सों में चोटें पाई गईं। चोटों से साफ है कि पहले सीओ को लाठियों से पीटा, फिर गोली मारी गई।