{"_id":"5bc1a003bdec2269827d3c71","slug":"dr-ambedkars-statue-broken-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा में असामाजिक तत्वों ने कल रात डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जैसे ही इस असामाजिक कृत्य की सूचना लोगों तक पहुंची तो वे प्रतिमा के पास जमा हो गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले को बिगड़ता देख पुलिस ने जनता को समझाने का जतन किया। यह घटना अमरोहा के मंडी धनौरा स्थित ग्राम देहरचक की बताई जा रही है।
आनन-फानन में पुलिस ने आसपास बाबा साहब की नई प्रतिमा ढूंढने का प्रयास किया मगर नई प्रतिमा नहीं मिली। इसके बाद क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सही कराए जाने का प्रस्ताव पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने रखा। मगर ग्रामीण नई प्रतिमा लगाए जाने की मांग पर अड़े हुए थे। अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों व प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद ही नई प्रतिमा लगाने पर सहमति बन गई व हंगामा कर रहे लोग शांत हुए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द को भंग करने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। पुलिस के अधिकारियों ने लोगों से शआंति बनाए रखने की अपील की है।