फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Dr Alka gave Tahrir against Mukhtar after the case was filed in Barabanki in the ambulance case

एंबुलेंस मामले में बाराबंकी में मुकदमा दर्ज होने के बाद मुख्तार के खिलाफ डॉ. अलका ने दी तहरीर

Fri, 02 Apr 2021 08:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 02 Apr 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Dr Alka gave Tahrir against Mukhtar after the case was filed in Barabanki in the ambulance case
मऊ शहर कोतवाली में डॉ. अलका ने दी तहरीर। - फोटो : अमर उजाला
मऊ सदर से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी में इस्तेमाल होने वाली एंबुलेंस के मामले में बाराबंकी में मुकदमा दर्ज होने पर भाजपा नेत्री डॉ. अलका राय ने प्रेसवार्ता कर खुद को बेगुनाह बताया है। उन्होंने विधायक पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


भाजपा गोरक्ष क्षेत्र की महिला मोर्चा की महामंत्री और पेशे से चिकित्सक डा. अलका राय ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2015 में मुख्तार के प्रतिनिधि ने उनसे एक कागज पर दस्तखत कराया था। बताया था कि जनता को समर्पित करने के लिए मऊ विधायक एक एंबुलेंस खरीद रहे हैं। एंबुलेंस तभी खरीदी जाएगी, जब किसी अस्पताल का रिफरेंस होगा।
विज्ञापन


जनहित को देखते हुए उन्होंने दस्तखत कर दिया था। अब वह एंबुलेंस बाराबंकी जिले में फर्जी पते पर कैसे पंजीकृत हो गई, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। डॉ. अलका राय के अनुसार, हस्ताक्षर कराने के दौरान विधायक के प्रतिनिधि ने उनसे 15 या 20 हजार रुपये का एक चेक भी लिया था। बताया कि बाराबंकी से उनका कभी कोई नाता नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि उनके नाम से फर्जी पते पर वाहन का पंजीकरण कराया गया, तो निश्चित तौर से उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। इस बारे में सीओ नगर धनंजय मिश्रा ने बताया कि बाराबंकी में डा. अलका राय के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज हुई है। धोखाधड़ी बाराबंकी में हुई है। ऐसे में यहां तहरीर देने का कोई मतलब नहीं है। यह मामला छोटा नहीं है, बल्कि यह संगठित अपराध से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed