फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   doctors dang in dasna jail

डासना जेल में डॉक्टर ‘डैंग’

Tue, 18 Dec 2012 06:04 PM IST
गाजियाबाद/संजय शिशौदिया
गाजियाबाद/संजय शिशौदिया Updated Tue, 18 Dec 2012 06:04 PM IST
विज्ञापन
doctors dang in dasna jail
अति संवेदनशील माने जाने वाली डासना जेल में डॉक्टर ‘डैंग’ की भूमिका सामने आई है। कैदियों को नशीली गोलियां और अन्य मादक पदार्थ पहुंचाने वाले इस डॉक्टर को एक महीने पहले रंगे हाथों उसके ही सीनियर डॉक्टर ने पकड़ा था। इसके बाद उसे जेल अस्पताल से हटाकर सीएमओ कार्यालय से अटैच कर दिया।
विज्ञापन


जेल में नशे के खेल का खुलासा 12 नवंबर को हुआ। जेल के वरिष्ठ चिकित्सक रामेश्वर दयाल ने जेल में ही तैनात एक डॉक्टर को रंगेहाथ बंदी को नशे की गोलियां देते हुए पकड़ा। बंदी की बैरक में तलाशी के दौरान सुल्फा भी बरामद हो गया। वरिष्ठ चिकित्सक ने इसकी जानकारी जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजेय अग्रवाल को दी।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने भी आईजी कारागार को पत्र लिखकर अवगत कराया। आरोपी चिकित्सक को फिलहाल जेल अस्पताल से हटा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी चिकित्सक को जेल से हटाकर उन्होंने अपने कार्यालय से संबद्ध कर लिया है। मामले की पूरी जानकारी शासन को भेजी जा चुकी है। शासन स्तर से ही इस मामले में कोई भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed