फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   doctor post obscene pics on facebook

डॉक्टर ने फेसबुक पर डाल दी महिला साथी की अश्लील तस्वीर

Fri, 09 Aug 2013 02:11 AM IST
आगरा/ब्यूरो
आगरा/ब्यूरो Updated Fri, 09 Aug 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
doctor post obscene pics on facebook

उत्तर प्रदेश के आगरा में साथी महिला डाक्टर के शादी से इनकार करने पर डाक्टर ने उसे सबक सिखाने की ठान ली।

विज्ञापन


फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील तस्वीरें डाल दीं। यही नहीं वह महिला डाक्टर की फेसबुक एकाउंट से उसके दोस्तों से भी अश्लील बातें करना लगा।

जानकारी होने पर महिला डाक्टर थाना न्यू आगरा में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने डाक्टर को दिल्ली से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

भोपाल के राज होम्स, मिनाल रेजीडेंसी के रहने वाले डाक्टर यतीश सक्सेना ने बल्केश्वर की रहने वाली आरती (बदला नाम) के साथ एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। इस दरम्यान दोनों की अच्छी दोस्ती थी।

यतीश ने एमबीबीएस के बाद एमडी किया जबकि आरती ने डीजीओ का कोर्स किया। डा. यतीश दिल्ली के साकेत सिटी हास्पिटल में जॉब करता है। पुलिस ने बताया कि पढ़ाई के बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले डा. यतीश ने आरती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो आरती ने मना कर दिया। इससे वह खुन्नस मानने लगा। सबक सिखाने को आरती को कई तरीके से परेशान करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला डाक्टर के अनदेखा करने पर डाक्टर ने फेसबुक पर आरती की फर्जी प्रोफाइल बना दी। इसके बाद आरती की अश्लील तस्वीर तैयार कर फेसबुक पर डाल दी। यही नहीं वह आरती के दोस्तों से अश्लील बातें भी करने लगा।

इस बात की जानकारी होने पर डा. आरती सन्न रह गई। उसने डाक्टर यतीश को चेतावनी दी लेकिन उस असर नहीं हुआ। इसके बाद आरती ने थाना न्यू आगरा में यतीश के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया।


न्यू आगरा पुलिस ने बुधवार की देर रात को दिल्ली से आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसओ न्यू आगरा का कहना है कि आईटी एक्ट के मामले की जांच साइबर सेल ने की थी। इसके बाद डाक्टर की गिरफ्तारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed