फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   division of states is conspiracy to divide the country

राज्यों का बंटवारा, देश बांटने की साजिश: अखिलेश

Mon, 05 Aug 2013 07:52 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2013 07:52 PM IST
विज्ञापन
division of states is conspiracy to divide the country

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यों के बंटवारे को देश बांटने की साजिश करार दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा लोगों को जोड़ती है लेकिन अच्छी शिक्षा में पिछड़े होने की वजह से यहां बांटने की बात हो रही है। इसका हश्र भी सामने है।

उन्होंने कहा कि जो राज्य बंट रहे हैं, वहां गुस्सा है और जो नए बन रहे हैं वहां खुशी। देश के सामने संघर्ष की यह स्थिति एक बड़ी चुनौती है।

मुख्यमंत्री लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘अमर उजाला’ के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर्स को सम्मानित करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने यूरोप का उदाहरण देते हुए कहा कि अलग-अलग भाषा होने के बावजूद यूरोप एक हो रहा है। आर्थिक रूप से आगे बढ़ने के लिए एक करेंसी और एक वीजा की व्यवस्था लागू हो गई है। नौ देशों से सटे होने के बावजूद जर्मनी की सीमा में कोई घुस नहीं सकता।
विज्ञापन


दूसरी ओर, हमारे देश में बहुत कुछ अच्छा होने के बावजूद लोग संकट पैदा कर रहे हैं। देश में पर्याप्त प्राकृतिक एवं मानव संसाधन होते हुए भी हम सीमाओं की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। हमारी सरकार देश को बांटने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना का नाम लिए बिना कहा कि जो अलग हुए हैं, वे खुशियां मना रहे हैं और जिसका बंटवारा किया गया है, वहां आंदोलन हो रहे हैं। कई जगह पुरानी मांगें खड़ी हो गई हैं। देश के सामने चुनौतियां हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम देश सड़क, अस्पताल, अच्छे स्कूल बनाने में आगे हैं। जब दुनिया से हमारी तुलना होती है तो हम पीछे नजर आते हैं। जब देश-दुनिया के शिक्षण संस्थानों की लिस्ट सामने आती है तो हम कहीं नहीं ठहरते। इस चुनौती का मुकाबला करना होगा।

उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही हर चुनौती का सामना किया जा सकता है।

समारोह में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन, कारागार एवं खाद्य रसद मंत्री राजेंद्र चौधरी, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद सिंह गोप, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री शाहिद मंजूर, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह और कृषि एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री मनोज कुमार पांडेय भी उपिस्थत थे।

475 मेधावियों को किया सम्मानित
समारोह में प्रदेश के 75 जिलों के 475 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें यूपी बोर्ड के ओवरऑल टॉपर 71 बच्चे और हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में हर जिले के तीन-तीन सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

अमर उजाला आगे, सरकार पीछे
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश सरकार भी यूपी बोर्ड के टॉपर्स का सम्मान करती है। हमने पूछा तो पता चला कि सरकारी कार्यक्रम अभी नहीं हो पाया है। मेधावी छात्र सम्मान समारोह करके ‘अमर उजाला’ आगे निकल गया और सरकार पीछे दिखाई दे रही है।


रटो नहीं, क्रिएटिव बनो : प्रो. यशपाल
प्रख्यात वैज्ञानिक और यूजीसी के पूर्व चेयरमैन प्रो. यशपाल ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को रटंत बनाने की बजाय क्रिएटिव बनाएं। उन्होंने कहा कि हर एक बच्चे में रचनात्मकता होती है। उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।

सर्वाधिक नंबर लाने की होड़ के बजाय बच्चों को सोचने का वक्त दो। वे अलग-अलग सोचते हैं, यह अच्छी बात है। इसी से कुछ नया निकलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed