{"_id":"5ba636a3867a557f015d274f","slug":"dispute-continued-on-second-day-in-kasiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर के कसया में दूसरे दिन भी नहीं थमा ताजिया जुलूस के रास्ते को लेकर विवाद, पुलिस तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुशीनगर के कसया में दूसरे दिन भी नहीं थमा ताजिया जुलूस के रास्ते को लेकर विवाद, पुलिस तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Updated Sat, 22 Sep 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में मोहर्रम पर ताजिया जुलूस के रास्ते को लेकर हुआ विवाद दूसरे दिन भी शांत नहीं हुआ है। मोहर्रम पर जुलूस निकालने के रास्ते को लेकर दोनों समुदायों में समझौता हुआ था। इसके बावजूद दूसरे रास्ते से जुलूस ले जाने के कारण विवाद हुआ था। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने विवादित रास्ते से ही जुलूस निकलवा कर मामला शांत किया था।
आज सुबह उसी मामले को लेकर सदीक अंसारी और कमलेश के परिवार की महिलाओं की आपस में बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फिर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। एहतियातन गांव में पुलिस कैंप कर रही है। हालांकि, इलाके में पुलिस तैनात है फिर भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।