फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deputy cm keshav prasad maurya statement on priyanaka gandhi

ट्विटर पर राजनीति करने वाली प्रियंका गांधी का व्हाट्सएप हैक कौन करेगाः केशव प्रसाद मौर्य

Mon, 04 Nov 2019 08:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 Nov 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Deputy cm keshav prasad maurya statement on priyanaka gandhi
दर्शन पूजन करते केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार ईमानदार है और हमें किसी विपक्ष के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर हैंकिंग के सवाल पर बोले वे क्या है, वे यूपी में हारी हुई नेता हैं। ट्विटर पर राजनीति करने वालों के व्हाट्स हैंकिंग कौन और क्यों करेगा।
विज्ञापन


दर्शन पूजन बाद भगवानपुर स्थित कार्यकर्ता रमाशंकर पटेल के घर गए। रमाशंकर के पुत्र के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। इसके बाद उप मुख्यमंत्री खोजवां स्थित प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल के आवास पर पहुंचे। जहां उनके बड़े भाई संघ के उत्तर क्षेत्र के सह क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जायसवाल से मुलाकात की। इसके बाद गुलाब बाग आए।
विज्ञापन


वहां क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव  से बातचीत की। उप मुख्यमंत्री महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के रमाकांत नगर कालोनी स्थित आवास पर नाश्ता करने के बाद काशी विद्यापीठ के पास अशोक ग्रैंड होटल गए। जहां कार्यकर्ता राजू मौर्या के साथ चाय पीकर सीधे सर्किट हाउस रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और कुछ ट्रांसपोर्टर से मुलाकात करने के बाद उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से पुलिस लाइन रवाना हो गए और यहां से हेलीकाप्टर से कानपुर रवाना हो गए। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, कौशलेंद्र सिंह पटेल आदि शामिल रहे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार की सुबह कालभैरव, श्री काशी विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा, शनि मंदिर और संकटमोचन दरबार में हाजिरी लगाई। कालभैरव मंदिर में दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित तारकेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक किया। इसके उपरांत उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर मंगल कामना की।

आचार्य तीर्थराज के आचार्यत्व में वैदिक ब्राह्मणों ने उपमुख्यमंत्री का विधि-विधान से पूजन अर्चन कराया। उप मुख्यमंत्री इसके पश्चात मां अन्नपूर्णा के दरबार में पहुंचे। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी से मिलने के बाद वह शनि मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे।

 
मंदिर प्रशासन की ओर से डिप्टी सीएम को रुद्राक्ष की माला, अंगवस्त्रम और प्रसाद भेंट किया गया। उपमुख्यमंत्री ने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। विजिटर बुक में मंदिर प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की। इसके उपरांत वह मंदिर से रवाना हो गए। संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन कर रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed