फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deputy CM Keshav prasad maurya reached Varanasi

वाराणसीः डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पंचक्रोशी मार्ग के गुणवत्ता जांच के दिए आदेश

Sun, 03 Nov 2019 09:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 03 Nov 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav prasad maurya reached Varanasi
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर तैयार करने की समय सीमा 15 जनवरी तय की। फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान हुए हादसे पर नाराजगी जताई और अभियंताओं को चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों के पालन, ढलाई के दौरान रूट डायवर्जन और बैरिकेडिंग की व्यवस्था हो।
विज्ञापन


निर्माणाधीन सेतु की सर्विस रोड हर हालत में तत्काल बनाई जाए। उप मुख्यमंत्री ने रविवार को सर्किट हाउस सभागार में सेतु निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। पंचक्रोशी मार्ग के निर्माण कार्य और सड़क की पटरियों पर लगाए जा रहे टाइल्स की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन


पिछले दिनों लखनऊ से आई टीएसी टीम द्वारा पंचक्रोशी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर संतोषजनक रिपोर्ट पर टीम अभियंताओं की जानकारी मांगी है। जनप्रतिनिधियों की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की खस्ताहाल सड़कों की शिकायत मरम्मत अभियान चलाकर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदोही जिले के कपसेठी के पुराने पुल को क्षतिग्रस्त होने के कारण वाराणसी में यातायात व्यवस्था पर प्रभाव पड़ने की जानकारी पर बड़े एवं ओवरलोडिंग वाहनों का प्रवेश शहर में आने से रोके जाने हेतु बैरियर लगाए जाने का भी निर्देश दिया। कपसेठी के पुराने पुल से पहले वाहनों के लिए बाईपास बनाए जाने की संभावना पर काम करने को कहा।

उन्होंने कहा कि कपसेठी में पुराने पुल की जगह नए पुल बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को मिला है, जल्द ही इस निर्णय लिया जाएगा। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई एवं जलनिगम के सीवर एवं पेयजल पाइप लाइन के कारण अधिकांश सड़कों के खराब होने की जानकारी पर उन्होंने लाइन की वजह से खराब हुई सड़कों की रिपोर्ट मांगी।

उन्होंने पंचक्त्रसेशी मार्ग, लालजी कुआं से शिवपुर बाईपास तक, भिखारीपुर से अमरा, चितईपुर मार्ग, मलदहिया-लोहा मंडी मार्ग आदि का मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। रोहनिया जीटी रोड से कोरोता मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव नहीं बनाने पर फटकार लगाई।

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में गंगा नदी पर बने सेतु का एलाइनमेंट मानक के अनुरूप न होने के कारण दुर्घटना की जानकारी दी। इस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सेतु का स्थलीय निरीक्षण कर रामनगर की तरफ बनाए गए इस सेतु के एप्रोच मार्ग का एलाइनमेंट को शीघ्र ठीक करवाने का निर्देश दिया।


 

कार्यकर्ता के घर पहुंचे डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या शाम को तेलियाबाग निवासी धूपचंडी मंडल के बूथ अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिक्रमण और विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। यहां आयुष जायसवाल, पार्षद सुशील गुप्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इससे पहले भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गणेशपाल के नेतृत्व में चांदपुर चौराहे पर स्वागत किया। दो दिवसीय काशी दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि अयोध्या के फैसले पर संयम बरतें। रविवार को चंदापुर लोहता स्थित सेवा भारती प्रकल्प के चिकित्सालय के लोकार्पण के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की सुनवाई कई सालों तक चली। अब सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया है, जो 17 नवंबर के पहले आने वाला है। फैसला अनुकूल आए या प्रतिकूल आए शालीनता, विनम्रता, नम्रता नहीं छोड़नी है। न कोई जुलूस न आतिशबाजी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed