फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   RPF-police stand-off

आरपीएफ-पुलिस आमने-सामने

Sun, 06 Mar 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 06 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
RPF-police stand-off
पु‌लिस और आरपीएफ आमने-सामने। - फोटो : Demo Pic
रेल वैैगन से तेल चोरी के आरोप में आरपीएफ के दो सिपाहियों को गिरफ्तार करने वाले बैतालपुर चौकी प्रभारी श्रवण कुमार यादव सहित तीन पुलिसवालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने रेल एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि तेल चोरी के आरोप में सिपाहियों को पकड़ने वाले बैतालपुर चौकी प्रभारी ने गिरफ्तारी से पहले रेलवे के किसी अधिकारी से अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन


आरोप है कि वह बिना अनुमति ही रेल परिसर में पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के दो सिपाहियों सहित तीन को गिरफ्तार कर लिए। रेल अधिकारियों का कहना है कि दो दिन से डिपो में कोई रेक नहीं पहुंची थी। जिस वैैगन से बैतालपुर चौकी प्रभारी ने चोरी की रिपोर्ट लिखवाई है वह वैैगन डिपो से खाली होकर बैतालपुर स्टेशन पर पहुंचा था। ऐसे में खाली वैैगन से चोरी होने का सवाल नहीं उठता है। चौकी प्रभारी ने दूसरे के कार्यक्षेत्र में घुसकर आरपीएफ के सिपाहियों को फंसाने काम किया है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस महकमे का कहना है कि बैतालपुर तेल डिपो से चोरी की शिकायत लगातार मिल रही थी। सूचना के बाद दरोगा श्रवण कुमार यादव ने दो पुलिसवालों के साथ बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर घेरेबंदी की। इस दौरान पैड मैन धोबीछापर के रहने वाले कमलेश मिश्रा को वैगन से पेट्रोल निकालते पकड़ लिया। जबकि आरपीएफ के कांस्टेबल राधेश्याम पांडेय और हेड कांस्टेबल ईश्वरचंद्र पासवान भी मौके पर मौजूद थे। दरोगा श्रवण यादव ने तीनों को बैतालपुर चौकी पर लाकर पूछताछ की और पूरे मामले की सूचना एसपी प्रभाकर चौधरी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निरीक्षक बैतालपुर श्रवण यादव की तहरीर पर जीआरपी देवरिया ने तेल चोरी के आरोप में आरपीएफ के दो सिपाहियों सहित तीन कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कार्रवाई के बाद आरपीएफ में विरोध शुरू हुआ। रेल अधिकारियों ने पूरे मामले में जांच बैठा दी। पड़ताल में पता चला कि तेल चोरी के आरोप में बैतालपुर चौकी प्रभारी श्रवण यादव ने जिन दो आरपीएफ के सिपाहियों को पकड़ा, वे ड्यूटी पर तैनात थे। उनकी गिरफ्तारी से पहले किसी को सूचना नहीं दी गई। जबकि बिना अनुमति चौकी प्रभारी श्रवण यादव परिसर में दाखिल हुए। इस दौरान उन्होंने सिपाहियों के साथ दुर्व्यवहार किया और काम में बाधा डालते हुए हंगामा किया।


बैतालपुर चौकी प्रभारी को दोषी मानते हुए बैतालपुर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी ने देवरिया आरपीएफ में दरोगा श्रवण यादव सहित तीन पुलिसकर्मियों पर रेल एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed