{"_id":"56e0134c4f1c1b5a358b45a8","slug":"brick-kiln-including-the-son-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईट भट्ठा मालिक के पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईट भट्ठा मालिक के पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Wed, 09 Mar 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर में होली त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन कच्ची शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने लगी है। एक ईंट भट्ठे से छापामारी के दौरान पुलिस ने 35 लीटर कच्ची शराब बरामद किया और आठ क्विंटल लहन नष्ट कर दिया। पुलिस ने इस मामले में ईट भट्ठा मालिक के पुत्र समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के इस कार्रवाई से इलाके के अन्य कच्ची शराब का धंधा करने वाले लोगों में खलबली मच गई है।
जिले में कच्ची शराब का धंधा बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। जिले के अधिकांश ईंट भट्ठों पर शराब बनाने की शिकायतें पुलिस तक पहुंच रही हैं। लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। होली त्योहार को देखते हुए पुलिस ने कच्ची शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने मंगलवार की देर शाम को पड़री तिवारी के ध्रुव तिवारी के ईट भट्ठे पर छापामारी की। पुलिस को देख कच्ची शराब तैयार करने वाले मजदूरों में भगदड़ मच गई।
पुलिस ने मौके से शराब तैयार करने का उपकरण और जमुई गांव निवासी राजवंशी व झारखंड निवासी पाति उमरांव को गिरफ्तार कर लिया जबकि ईट भट्ठा मालिक के पुत्र डब्लू तिवारी फरार हो गए। पुलिस इस मामले में तीनों लोगों पर केस दर्ज कर लिया। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि तीनों लोगों पर केस दर्ज किया गया है। कच्ची शराब के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।