फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ATM card changed extracted 77 thousand

एटीएम कार्ड बदलकर 77 हजार निकाले

Thu, 10 Mar 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 10 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
ATM card changed extracted 77 thousand
साइबर क्राइम
मईल में एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने 77 हजार रुपये बैंक अकाउंट से निकाल लिया है। ठगी के शिकार हुए शख्स को इसकी जानकारी एटीएम से रकम निकालने के दौरान हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन



तेलिया कला गांव निवासी मंझन साहनी का भारतीय स्टेट बैंक सलेमपुर में अकाउंट है। बहन की शादी की तैयारी के लिए बुधवार को वह मईल के पीएनबी बैंक के एटीएम मशीन से रुपये निकालने गया था। इस दौरान तीन युवक पहुंचे और इसका एटीएम कार्ड बदल दिए। लेकिन इसकी जानकारी उसे नहीं हुई। बृहस्पतिवार को रुपये की जरूरत पड़ने पर मंझन साहनी पीएनबी बैंक के एटीएम मशीन पर पहुंचा। एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की। शाखा प्रबंधक ने सीसी टीवी फुटेज की जांच किया तो मालूम हुआ कि तीन जालसाज एटीएम कार्ड एक दिन पूर्व रुपये निकालने के दौरान बदल दिया। 
विज्ञापन


ग्राहक ने एटीएम कार्ड लॉक कराने के बाद पुलिस से इसकी शिकायत की है। इस बाबत एसओ जेपी सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed