{"_id":"3d892de8-d52d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"demanded-one-lakh-to-free-abducted-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एक लाख दो, अपनी लड़की को ले जाओ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'एक लाख दो, अपनी लड़की को ले जाओ'
बागपत/ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2013 01:31 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत थाना क्षेत्र के लोहड्डा गांव की अपहृत किशोरी को छोड़ने के लिए दबंग एक लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
किशोरी के परिजनों को धमकी मिली है कि यदि रकम नहीं दी तो लड़की की हत्या कर दी लाएगी। पीड़ित परिजनों ने एसपी से शिकायत की है।
किशोरी की मां ने बताया कि 13 जून को वह खेत में गई हुई थी। घर पर उनकी 17 वर्षीय बेटी थी।
तभी कोताना गांव के एक युवक दो अज्ञात युवकों को लेकर उनके घर पर आया। वे उनकी बेटी को जबरन लेकर चले गए।
उन लोगों ने पड़ोसियों को धमकी दी कि यदि किसी ने मुंह खोला तो उन्हें अंजाम भुगतना होगा। किशोरी की मां ने घटना की तहरीर थाना पर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
परिवार के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचकर किशोरी की मां ने एसपी से अपनी बेटी को मुक्त कराने की मांग की है। एसपी राजू बाबू सिंह ने पीड़िता को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन