{"_id":"4b054ae0def0d23baa1c51eeb0dbba42","slug":"dates-of-written-exam-for-up-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित
संभल/ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में पुलिस/ पीएसी/ फायरमैन की सीधी भर्ती के लिए संयुक्त प्रारंभिक लिखित परीक्षा 27 अक्तूबर और 10 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
सूबे के सभी 25 लाख आवेदकों की परीक्षा जिला स्तर पर स्कूल कालेजों के परिसरों में होगी। इसके लिए भवन चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस/ पीएसी/ फायरमैन की सीधी भर्ती के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया तो कई दिनों से चल रही है।
इसके लिए अब संयुक्त प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के सदस्य आरआर भटनागर ने सभी पुलिस अधीक्षकों समेत उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया है कि संयुक्त प्रारंभिक लिखित परीक्षा 27 अक्तूबर और 10 नवंबर को आयोजित की जानी है।