यूपी: इलाज कराने गई महिला सभासद से डॉक्टर ने की रेप की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में रामपुर की एक महिला सभासद ने सिविल लाइंस थाने में हार्ट स्पेशलिस्ट डाक्टर ताज मोहम्मद के खिलाफ रेप की कोशिश और बदसलूकी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस ने सोमवार की देर रात लिखाई गई रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। डॉ. ताज मोहम्मद की चर्चा एक कद्दावर कैबिनेट मंत्री के विरोधियों में होती है।
सपा की महिला सभासद ने पुलिस में लिखाई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वह लगभग 9.30 बजे डाक्टर ताज मोहम्मद के क्लीनिक पर दिखाने के लिए गई थी। उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ रेप करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट और बदसलूकी की गई।
डॉक्टर ने छेड़ा या फंसाने की कोशिश है?
महिला सभासद ने डाक्टर के खिलाफ देर रात रामपुर के सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बाबत पूछे जाने पर डाक्टर ताजमोहम्मद का कहना था कि महिला सभासद उनकी क्लीनिक पर इलाज के लिए आई थीं।
उन्होंने उसे दवा दी थी। लेकिन रेप की कोशिश और बदसलूकी की बात आधारहीन है। यह भी चर्चा है कि डाक्टर ताज मोहम्मद की गिनती एक कद्दावर मंत्री के विरोधियों में होती है।
कई बार सोशल मीडिया पर वह मंत्री के खिलाफ टिप्पणी भी कर चुके हैं लिहाजा बदले की भावना से भी डाक्टर को फंसाने की कवायद की जा सकती है।