फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   couple tried to burn the sdm in up

'तुम आत्मदाह करो, हम पोस्टमॉर्टम करा देंगे'

Tue, 12 Mar 2013 11:56 AM IST
सिकंदराराऊ/ब्यूरो
सिकंदराराऊ/ब्यूरो Updated Tue, 12 Mar 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
couple tried to burn the sdm in up

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक संवेदनहीनता ने हद पार कर दी है। पानी के मामले का निपटारा न होने से परेशान वृद्घ दंपति ने सोमवार को एसडीएम के सामने आत्मदाह की धमकी दी तो उन्होंने जवाब दिया- तुम आत्मदाह कर लो पोस्टमॉर्टम हम करा देंगे।

विज्ञापन


नतीजतन नाराज वृद्ध दंपति ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह और एसडीएम को जलाने की कोशिश की। हालांकि वृद्घ ने आग लगाने के लिए माचिस निकाली तो एसडीएम ने हाथ पकड़कर रोक लिया। पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम का मेडिकल परीक्षण कराया गया, पेट्रोल गिरने से उनकी आंखें लाल हो गईं थीं।
विज्ञापन


दंपति का आरोप है कि सड़क के पानी की शिकायत का निपटारा न होने पर वह एसडीएम के पास पहुंचे थे। एसडीएम के बयान से दंपति का गुस्सा बढ़ गया तो उन्होंने खुद पर और एसडीएम पर पेट्रोल डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी का था विवाद

अलीगढ़ जिले के थाना हसायन के गांव सिंघोली निवासी धर्म प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनके भाई प्रेम प्रकाश शर्मा के बेटों गब्बर, किशन, भोला ने अपना घर उनके घर के सामने ऊंचाई पर बना लिया है। इससे उनके घर में सड़क का पानी आता है। कई महीने पहले उन्होंने मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की। मामला जांच के लिए यहां आया, लेकिन एसडीएम के यहां से उन्हें न्याय नहीं मिला।

इससे परेशान होकर उसने निर्णय लिया कि पति-पत्नी एसडीएम के समक्ष आत्मदाह करेंगे। उसी के तहत उसने गांव पोरा से दो लीटर पेट्रोल लिया और एसडीएम शिवदयाल के समक्ष पहुंच गए।

एसडीएम से कहा कि साहब काम नहीं हो रहा तो हमारे सामने अब मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। दंपति का आरोप है कि इस पर अधिकारी ने कहा कि मर जाओ मैं पोस्टमॉर्टम करा दूंगा।

एसडीएम के इस बयान पर पति-पत्नी भड़क गए। गुस्से में दोनों ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और एसडीएम के ऊपर भी पेट्रोल डाल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

एसडीएम ने क्या कहा

एसडीएम शिवदयाल ने बताया कि दो माह पूर्व शिकायत के निराकरण के लिए वह क्षेत्राधिकारी विजेंद्र सिंह के साथ गांव गए थे। भतीजों का मकान अपनी जमीन पर बना है।

दंपति का मकान नीचा है और भतीजों के मकान की सीढ़ी ऊंची है, इसलिए पानी आ जाता है। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को वह कार्यालय में काम रहे थे।

उनके पास नायब तहसीलदार भूपाल सिंह तथा वकील बैठे थे, तभी दंपति आए तथा उनके ऊपर स्टील की बोतल से पेट्रोल उडे़ल दिया। कुछ समझ पाते उससे पूर्व माचिस निकाल कर जलानी चाही, लेकिन एसडीएम ने हाथ पकड़ कर माचिस छीन ली। इस दौरान कार्यालय के बाहर भीड़ एकत्रित हो गई। पति-पत्नी के खिलाफ धारा 326/511 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


इस मामले में जिलाधिकारी अनिल राजकुमार ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कानून तोड़ता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सिकंदराराऊ उपजिलाधिकारी पर पेट्रोल डालने वाले दंपति मानसिक रूप से बीमार लगते हैं। दोनों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed