फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   couple thrown out of moving train in up

यूपी: चलती ट्रेन से दंपत्ति को फेंका, एक की मौत

Wed, 27 Feb 2013 03:40 PM IST
मुजफ्फरनगर/इंटरनेट डेस्क
मुजफ्फरनगर/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 27 Feb 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
couple thrown out of moving train in up

एक ओर जहां रेल मंत्री ने रेल बजट पेश कर महिलाओं की सुरक्षा का दावा किया है। वहीं दूसरी ओर ट्रेन में तैनात सुरक्षाकर्मी महिलाओं की सुरक्षा करने की बजाय अपनी जिम्मेदारियों के विपरीत काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है। जहां ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए मौजूद सुरक्षाकर्मियों पर ही एक बुजुर्ग दंपत्ति को चलती ट्रेन से फेंकने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


दरअसल सिचाई विभाग में तैनान राजेश्वर त्यागी अपनी पत्नी संतोष के साथ मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जा रहे थे। उन्होंने एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट लिया था, लेकिन गलती से वे दिल्ली-देहरादून शताब्दी ट्रेन में चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ट्रेन में मौजूद रेलवे पुलिस के जवानों ने विरोध करते हुए दंपत्ति को ट्रेन से धक्का दे दिया, जिसके चलते त्यागी की पत्नी संतोष की ट्रेन से कटकर मौत हो गई और त्यागी घायल हो गए।

मुजफ्फरनगर रेलवे पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर माहिला के शव को पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया है। रेलवे के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है।

दंपत्ति को ट्रेन धक्का देने के आरोपी एसआई राम चंद्रन और कांस्टेबल सुभाष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed