बनारस के तीनों गुट को नई कार्यकारिणी में साध गई कांग्रेस, बराबरी का संदेश देकर युवाओं को भी साधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेल चुकी कांग्रेस नए समीकरणों के साथ पूर्वांचल में जमीन मजबूत करना चाहती है। प्रदेश की नई कार्यकारिणी में बनारस के तीनों धड़ों को एक समान जगह देकर न केवल समन्वय का संदेश दिया है, बल्कि पूर्व विधायक ललितेशपति को उपाध्यक्ष बनाकर युवाओं को अपने पाले में करने की कोशिश की है।
राजनीतिक अनुभव का लाभ लेने के लिए
पूर्व सांसद राजेश मिश्रा के कांग्रेस ने उनको भी सलाहकार परिषद में शामिल किया है। पूर्व सांसद एक ऐसा नाम हैं, जिस पर किसी तरह का दाग नहीं है। साथ ही वह प्रखर वक्ता भी हैं। 1999 में पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी शंकर प्रसाद जायसवाल के खिलाफ जब मैदान में उतारा तो इन्होंने पहली बार में ही अपनी छाप छोड़ी। 2004 में भाजपा के गढ़ में उन्होंने जीत दर्ज की। जुझारूपन ने ही पूर्व सांसद को यह अहम जिम्मेदारी दिलाई है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अजय राय को शीर्ष नेतृत्व की तरफ उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रिंयका गांधी के सलाहकार परिषद का वरिष्ठ सदस्य नामित किया गया है। पूर्व विधायक के लगभग पच्चीस वर्षों के राजनैतिक सफर को देखते हुए यह एक अहम निर्णय माना जा रहा है। पिछले दिनों सोनभद्र के उंभा गांव में हुए हादसे में प्रियंका गांधी ने अजय राय को ही पूरी जिम्मेदारी दी थी। पीएम मोदी के खिलाफ दो बार चुनाव में उतरने वाले अजय राय जनता के मुद्दों पर हमेशा आवाज उठाते रहे हैं।
दूसरी तरफ युवा एवं तेज तर्रार कांग्रेस नेता एवं मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी की छवि को देखते हुए कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें फ्रंटल, सेल और पार्टी विभागों में से यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, ओबीसी, किसान और महिला विंग का इंचार्ज बनाया गया है। ललितेशपति त्रिपाठी में पूर्व कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री पं. कमलापति त्रिपाठी का अक्स देखा जाता है। ललितेशपति त्रिपाठी का युवा कद, उनकी ईमानदारी, दलितों, आदिवासियों, किसानों के बीच में लोकप्रियता को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
अजय सिंह लल्लू के अध्यक्ष बनने पर जताया हर्ष
कांग्रेस नेताओं ने अजय सिंह लल्लू के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष जताया है। पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा समेत सभी कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।