फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   communal tension in mainpuri

मैनपुरी में आगजनी, सांप्रदायिक बवाल, फोर्स तैनात

Wed, 23 Jul 2014 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Wed, 23 Jul 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
communal tension in mainpuri

भोगांव के कस्बा आलीपुर खेड़ा में एक लड़की को फुसलाकर ले जाने की घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। मंगलवार को एक समुदाय के लोगों ने बैठक कर दूसरे वालों के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान किया। एक खोखे में आगजनी के बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। फोर्स ने फ्लैग मार्च भी किया।

विज्ञापन


सांप्रदायिक तनाव की वजह बनी घटना 26 जून की है। एक किशोरी के घरवालों ने दूसरे समुदाय के युवक और उसके घरवालों के खिलाफ उसे फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट लिखाई थी। गत दिनों किशोरी हाईकोर्ट में इस याचिका के साथ पेश हुई कि ‘वह बालिग है। अपनी मर्जी से युवक के साथ गई और शादी कर ली है। उसे सुरक्षा दी जाए।’
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर वह तीन दिन पहले स्थानीय अदालत में बयान कराने मैनपुरी आई। पुलिस ने उसे सोमवार को एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में पेश किया। तब भी कचहरी में दोनों पक्षों की भीड़ का टकराव रोकने को फोर्स लगानी पड़ी थी। अदालत ने बयान दर्ज कर 24 जुलाई की तारीख दी। किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में महिला थाने में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्स के साथ कैंप कर रहे एसपी

communal tension in mainpuri

मंगलवार की दोपहर तकरीबन एक बजे लड़की पक्ष के समर्थन में उसके समुदाय के लोगों ने बैठक की और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। दूसरे समुदाय के लोगों के सामाजिक बहिष्कार की घोषणा भी की गई।

तभी वहां कुछ एक समाचार पत्र का संवाददाता की, जो दूसरे समुदाय का है, कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। उन्होंने संवाददाता की पिटाई कर दी। फिर लगभग साढ़े तीन बजे गढ़िया तिराहे इसी समुदाय के एक व्यक्ति के खोखे में आग लगा दी गई। इससे हंगामा और बढ़ गया। दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

टकराव से पहले ही सीओ और एसडीएम भोगांव पुलिस व पीएसी के साथ पहुंच गए। हलांकि तब भी दोनों ओर के लोग आमने-सामने डटे हुए थे। देर शाम तक एसपी कस्बे में कैंप किए हुए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज आलीपुरखेड़ा को थाने से संबद्ध कर दिया गया है। तनाव फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed