फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   co's death have embarrassed us says azam khan

डीएसपी की मौत ने मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा: आजम

Mon, 04 Mar 2013 11:23 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 04 Mar 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
co's death have embarrassed us says azam khan

यूपी के प्रतापगढ़ में शहीद हुए डीएसपी जियाउल हक की मौत के मामले में राज्य सरकार विरोधियों के साथ-साथ अब अपनों के भी निशाने पर आ गई है। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खां ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि डीएसपी की मौत की घटना ने सरकार को समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा।

विज्ञापन


कुंडा कांड पर सदन में घिरेगी सरकार
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में हुए बवाल और डीएसपी की हत्या पर सोमवार को सदन में सरकार घिरेगी। 2 मार्च को हुए खूनी खेल पर राजनीतिक दलों ने सरकार से सदन में जवाब मांगा है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि सूबे में सरकार का कोई इकबाल नहीं रह गया है। आम आदमी तो क्या मीडिया से लेकर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी तक सुरक्षित नहीं है। ऐसे में पार्टी दोनों सदन में कुंडा कांड पर सरकार से जवाब मांगेगी। बसपा के अलावा भाजपा और कांग्रेस ने भी इस मामले पर सरकार की निंदा की है।
विज्ञापन


अभी तक जांच के आदेश नहीं
राज्य सरकार ने प्रतापगढ़ की घटना में मारे गए डीएसपी जियाउल हक के परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता दिए जाने की घोषणा की है। प्रतापगढ़ के एसपी को हटा दिया गया है और देवरिया के एसपी एलआर कुमार को प्रतापगढ़ का नया कप्तान बनाया गया है। प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव ने प्रतापगढ़ व हाथरस में नए कप्तानों की तैनाती की जानकारी देने के साथ ही कहा कि अभी मामले में जांच के आदेश नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अराजकता फैलाई है, पहले उनकी गिरफ्तारी होगी। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अरुण कुमार को इसी कार्रवाई के लिए प्रतापगढ़ भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद इस बात की जांच होगी कि किन परिस्थितियों में फोर्स ने सीओ का साथ छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed