फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cole prize Bbuli gang member cede its

इनामी बबुली कोल गैंग का सदस्य दबोचा

Sun, 06 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूूराेअमर उजाला ब्यूूराे, चित्रकूट
ब्यूूराेअमर उजाला ब्यूूराे, चित्रकूट Updated Sun, 06 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cole prize Bbuli gang member cede its
पकड़ा गया बदमाश्‍ा - फोटो : अमर उजाला
कई दिन से लगातार क्षेत्र में घूम रहे बबुल कोल गैंग का एक सदस्य शुक्रवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़ा गया बदमाश अपने एक साथी के साथ खेतों की रखवाली कर रहे किसानों को बेवजह पीट रहा था।
विज्ञापन


किसानों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। तब जानकारी हुई कि एक बदमाश गैंग का सदस्य है। एसपी ने ग्रामीणों की हिम्मत की तारीफ  की है।
विज्ञापन


मारकुंडी थाना क्षेत्र के डोडामाफी गांव के मुन्नीलाल (50) व संतोष कोल (40) शुक्रवार की रात को अपने खेतों की रखवाली करने के लिए वहीं चारपाई डालकर सो रहे थे। उन्होंने बताया कि देर रात शराब के नशे में दो लोग आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग लाठियां लेकर खेत पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को देखकर दोनों भागने लगे। इसपर गांव के लोगों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए एक युवक इंद्रजीत उर्फ  ठोकिया कोल पुत्र प्रभुदयाल निवासी डोडा माफी व रामभवन कोल पुत्र बोधीलाल निवासी बांध भीतर किहुंनिया हैं। ग्रामीणों ने दोनों को डंडों से जमकर पिटा और रस्सी से बांधकर पुलिस को सूचना दी।

जानकारी होते ही शनिवार की सुबह एसपी केके चौधरी व मारकुंडी थानाध्यक्ष साजिद खान गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि पकड़े गए युवकों में ठोकिया कोल ढाई लाख के इनामी डकैत बबु़ली कोल गैंग का सदस्य है।


वह पुलिस मुठभेड़ में भी शामिल रहा है। उसका रिकार्ड खंगाला जा रहा है। एसपी ने ग्रामीणों के हौसले की तारीफ की, कहा उनकी हिम्मत से एक बदमाश पुलिस के हाथ लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed