फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   child drank acid in ghaziabad

पानी समझकर मासूम ने पिया तेजाब, मौत

Sat, 03 Aug 2013 12:24 PM IST
लोनी/ब्यूरो
लोनी/ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
child drank acid in ghaziabad

गाजियाबाद के लोनी में चार वर्षीय बच्चा घर में टॉयलेट साफ करने को रखा तेजाब पी गया। उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, वहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अस्पताल कर्मियों ने परिजनों पर ही बच्चे को तेजाब पिलाने का आरोप लगाते हुए शव देने से इंकार कर दिया। लोनी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजनों को बच्चे का शव मिल सका।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर मुस्तफाबाद कालोनी निवासी रहीमुद्दीन का चार वर्षीय बेटा उवेश घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह कमरे में रखे टॉयलेट साफ करने के लिए रखा तेजाब पानी समझकर पी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। वह बच्चे को गंभीर अवस्था में पास के नर्सिंग होम में ले गए। वहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

वहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों से बच्चे का शव मांगा पर उन्होंने बच्चे के परिजनों पर ही तेजाब पिलाने का आरोप लगाते हुए शव देने से इंकार कर दिया। शुक्रवार को परिजन स्थानीय पुलिस से लिखवाकर ले गए तब जाकर उन्हें शव मिल सका।


बाजार में चोरी छिपे बिक रहा एसिड
रोक के आदेश के बावजूद बाजार में चोरी छिपे एसिड बिक रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां जिला प्रशासन खुलेआम उड़ा रहा है। कोर्ट का सख्त नियम है कि विक्रेता बिना आईडी किसी को एसिड न दें, लेकिन शहर के पुराने बाजार में विक्रेता धड़ल्ले से एसिड की बिक्री कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed