{"_id":"56db39f24f1c1b022d8b4edd","slug":"preparaation-complete-for-maha-shivratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी
ब्यूरो, अमर उजाला, मुगलसराय
Updated Mon, 07 Mar 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव की नगरी बनारस से सटे चंदौली जनपद में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो गई है। महाशिवरात्रि पर कई जगहों पर एक से तीन दिवसीय मेला लगेगा। सोमवार को शिवालयों से शिव बारात निकाली जाएगी और रात में शिव विवाह का आयोजन होगा। इसके पहले रविवार को विभिन्न शिव मंदिरों पर अखंड हरि कीर्तन और रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को विभिन्न शिवालयों में रंग रोगन और सजावट को अंतिम रूप दिया गया।
नगर में रेलवे के आरपीएफ कालोनी स्थित शिव मंदिर, डीजल कालोनी स्थित बैरिया बाबा मंदिर पर भव्य मेला लगाता है। कैलाशपुरी, नई बस्ती, गया कालोनी, लोको कालोनी, मैनाताली, चतुर्भुजपुर, कालीमहाल सहित नगर के सभी शिवालयों पर सात मार्च को शिव भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। आरपीएफ कालोनी स्थित शिव मंदिर के पुजारी सुमंत तिवारी ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे से शिवरात्रि अनुष्ठान की शुरूआत होगी। रविवार की सुबह अखंड रामायण पाठ, चौबीस घंटे का हरि कीर्तन, हवन पूजन और माला जाप एक साथ होगी। सोमवार को महाशिवरात्रि पर सुबह से ही दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ होगी।
इसी तरह डीजल कालोनी में शिवरात्रि महोत्सव के 51वें वर्ष को धूम धाम से मनाने की पूरी तैयारी हो गई है। शिवरात्रि के पूर्व रविवार को मंदिर पर अखंड रामायण की शुरूआत होगी। सात मार्च को रामायण पाठ की समाप्ति के बाद ठंडई का वितरण किया जाएगा। शाम छह बजे शिव बारात निकाली जाएगी जो लोको कालोनी, सेंट्रल कालोनी होते हुए जीटी रोड नई सट्टी हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी और यहां से वापस मंदिर पर पहुंच कर समाप्त होगी।