फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Aerocon 2025 launched in Raipur: New direction for cancer treatment and research, hostel to be built at a cost

रायपुर में एरोकॉन 2025 का शुभारंभ: कैंसर उपचार और शोध को नई दिशा, 65 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास

Sat, 06 Sep 2025 04:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 06 Sep 2025 04:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में वित्तीय संसाधन कभी बाधा नहीं बनेंगे।

विज्ञापन
Aerocon 2025 launched in Raipur: New direction for cancer treatment and research, hostel to be built at a cost
रायपुर में एरोकॉन 2025 का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में वित्तीय संसाधन कभी बाधा नहीं बनेंगे। सीएम साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में ‘एरोकॉन 2025’ छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश चैप्टर के दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज रायपुर के छात्रों के लिए 65 करोड़ रुपये की लागत से नए छात्रावास के निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हजारों मरीज अब विशेषज्ञ चिकित्सकों और नई तकनीकों की वजह से जीवन पा रहे हैं। पिछले दो दशकों में कैंसर की प्रारंभिक पहचान और इलाज के क्षेत्र में हुए शोध ने नई उम्मीदें जगाई हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर जिले में कैंसर डे-केयर सेंटर खोले जा रहे हैं और छत्तीसगढ़ भी इसमें तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत कई मरीजों को जीवन मिला है। जीएसटी में कैंसर की दवाइयों और उपकरणों को सस्ता किए जाने से भी बड़ी राहत मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य के अस्पतालों में आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं और आज एम्स रायपुर में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम की शुरुआत की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कैंसर की पहचान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तेजी से मददगार साबित हो रही है और इसे स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार लगातार स्वास्थ्य बजट में बढ़ोतरी कर रही है और नये मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। नवा रायपुर में 5,000 बिस्तरों की क्षमता वाली मेडिसिटी का निर्माण किया जा रहा है। बस्तर और सरगुजा जैसे अंचलों में भी नये अस्पताल स्थापित होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि एरोकॉन 2025 संगोष्ठी कैंसर की रोकथाम और इलाज में मील का पत्थर बनेगी।

विशेषज्ञों का साझा मंच
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि एरोकॉन 2025 में कैंसर उपचार से जुड़े विशेषज्ञ एक मंच पर आए हैं, जिससे इलाज के नये रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि रायपुर का मेकाहारा अस्पताल न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि मध्यभारत के कई राज्यों के मरीजों के लिए अहम उपचार केंद्र है।


नई सुविधाओं की घोषणा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज रायपुर को राज्य का सबसे बड़ा कैंसर सेंटर बनाया गया है। आने वाले समय में प्रदेश में छह फिजियोथेरेपी कॉलेज खुलेंगे, बस्तर और सरगुजा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित होंगे, मानसिक रोगियों के लिए अलग चिकित्सालय और नेचुरोपैथी कॉलेज खोले जाएंगे। मेकाहारा में 232 करोड़ की लागत से 700 बिस्तर बढ़ाए जाएंगे और रोबोटिक सर्जरी व आईवीएफ सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed