अब सर्वेश सिंह हत्याकांड की जांच करेगी सीबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा हत्याकांड की जांच पूरी करने के बाद अब सीबीआई सर्वेश सिंह हत्याकांड की जांच करेगी।
सीबीआई ने पूर्व विधायक की हत्या की जांच की सहमति दे दी है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई टीम जल्दी ही आजमगढ़ के लिए रवाना हो सकती है।
बसपा के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या उनके घर के सामने ही की गई थी। इस हमले में छह और लोग घायल भी हो गए थे।
हत्या के फौरन बाद ही उनका परिवार सीबीआई जांच को लेकर अनशन पर बैठ गया था। अब तक इस हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश मानी जा रही है।
हालांकि सीबीआई द्वारा जांच शुरू करने के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी नहीं हो सकी। इस वजह से सीबीआई जांच की औपचारिकता के लिए प्रारंभिक सूचना दर्ज नहीं कर सकी।
इस बीच सीबीआई ने उन दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी करनी शुरू कर दी है, जिन्हें पुलिस द्वारा इस हत्याकांड के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है।
इनमें से एक पूर्व विधायक की हत्या के मुख्य आरोपी शातिर अपराधी कुंटू सिंह का नजदीकी सहयोगी है जबकि दूसरा भी उससे जुड़ा हुआ है। एक को आजमगढ़ व दूसरे को कानपुर से उठाया गया है।
सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि इस बात की जानकारी की जा रही है कि जिन्हें पुलिस ने उठाया है वह हत्याकांड से जुड़े हैं या नहीं।
अगर पुलिस ने सही लोगों को दबोचा है तब इस मामले में जांच करने की कितनी जरूरत होगी।