{"_id":"4d963e3e54cc4975953bc4318c3b24c4","slug":"cbi-will-not-investigate-neha-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई नहीं करेगी आगरा के नेहा शर्मा हत्याकांड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई नहीं करेगी आगरा के नेहा शर्मा हत्याकांड की जांच
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सीबीआई जांच के लिए संदर्भित किए गए तीन हाई प्रोफाइल मामलों में से एक प्रकरण की जांच करने में सीबीआई की रुचि नहीं दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन
आगरा में शोध छात्रा नेहा शर्मा की सनसनीखेज हत्या के मामले में चूंकि, पुलिस पहले ही कुछ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लिहाजा सीबीआई ने इस मामले की जांच अपने हाथ में लेने के लिए रुचि नहीं दिखाई है, जबकि बाकी के दोनों मामलों की जांच शुरू करने के लिए एजेंसी सहमति दे चुकी है।
विज्ञापन
जिन दो मामलों की सीबीआई ने जांच करने के लिए सहमति दी है, उनमें आजमगढ़ के पूर्व विधायक सर्वेश कुमार सिंह उर्फ सीपू सिंह और मुरादाबाद की एमबीबीएस छात्रा नीरज भडाना की हत्या के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
आगरा में रिसर्च स्कालर नेहा शर्मा की पिछले दिनों कालेज की लैब में हुई सनसनीखेज हत्या के मामला की भी सीबीआई से जांच कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सिफारिश की जा चुकी है।
हालांकि, आगरा पुलिस ने नेहा शर्मा की हत्या के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा भी किया है और इसके लिए साक्ष्य हासिल होने की बात भी कही है।
पर नेहा शर्मा के परिवार के सदस्यों ने पुलिस की जांच पर असंतोष जताते हुए राज्य सकार से मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। इसी आधार पर राज्य सरकार ने प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में ही कर दी थी।
लेकिन सीबीआई ने अभी तक नेहा शर्मा हत्याकांड की जांच को अपने हाथ में नहीं लिया है।
सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि सीबीआई को आजमगढ़ के पूर्व विधायक सीपू सिंह व मुरादाबाद की एमबीबीएस छात्रा नीरज भडाना की जांच शुरू करने के लिए सोमवार को भी कार्मिक मंत्रालय से अधिसूचना जारी नहीं हो सकी थी, जिस वजह से सीबीआई जांच शुरू नहीं कर सकी है।