{"_id":"5bd13493bdec2269b262e482","slug":"case-registered-in-district-consumer-forum-against-german-company-bmw-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में मुकदमा दर्ज, जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में मुकदमा दर्ज, जानिए मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटर कंपनी बीएमडब्लू के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में मुकदमा दाखिल किया गया है। फोरम ने कंपनी के निदेशक को नोटिस जारी किया है। यह आदेश फोरम के अध्यक्ष सुखलाल और सदस्य सुमन पांडेय ने वादी के अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी को सुनकर दिया है।
करछना के लोहंदी खाई के रहने वाले दिनेश कुमार शुक्ल ने गुड़गांव हरियाणा स्थित बीएमडब्लू मोटर कंपनी के निदेशक के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत परिवाद दाखिल किया है। वादी का कहना है कि उसने 31 अगस्त 2018 को तीन लाख 45 हजार रुपये का भुगतान कर कंपनी के डीलर लुटियन्स मोटर्स नई दिल्ली से एक बाइक खरीदा था।
14 सितंबर को बाइक में तकनीकी खराबी आ गई और प्रयास करने के बाद भी ठीक नहीं हो सकी। बाइक में आई खराबी की शिकायत कंपनी से भी किया लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया और न ही वापस ली गई।
विज्ञापन
कंपनी ने सेवा प्रदान न करके उसके साथ छल किया है। फोरम ने वादी की शिकायत पर सुनवाई के बाद कंपनी के निदेशक को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।