{"_id":"624a12da-d52f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"case-against-kumaraswami","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: धर्मगुरु श्री कुमारस्वामी पर जालसाजी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: धर्मगुरु श्री कुमारस्वामी पर जालसाजी का मुकदमा
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2013 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गोमतीनगर पुलिस ने एलएलबी छात्रा तनया ठाकुर और उसके भाई आदित्य की तहरीर पर धर्मगुरु ब्रह्मर्षि श्री कुमारस्वामी के खिलाफ जालसाजी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
श्री लक्ष्मी नारायण धाम से संबंध रखने वाले श्री कुमारस्वामी ने अपनी वेबसाइट पर चामत्कारिक उपचार के अनेक दावे किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, विराम खंड निवासी तनया ठाकुर व आदित्य ठाकुर ने श्री कुमारस्वामी पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि धर्मगुरु ने अपनी वेबसाइटों पर इंग्लैंड की महारानी समेत 31 करोड़ अनुयायी होने का दावा किया है।
विज्ञापन
उन्होंने न्यूयार्क सीनेट द्वारा उनके नाम पर एक दिन घोषित करने, भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय द्वारा बंगलूरू स्थित सरकारी प्रयोगशाला में उन पर अलग से प्रयोग होने, बीबीसी पर उनके चिकित्सीय प्रतिभा का प्रदर्शन किए जाने और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की कुर्सी बचाने जैसे अनेक दावे किए गए हैं।
विज्ञापन
श्री कुमारस्वामी के दावे झूठे और भ्रामक प्रतीत होने पर आदित्य और तनया ने नई दिल्ली के कैलाश इन्क्लेव स्थित श्री लक्ष्मी नारायण धाम में उनके पते पर नोटिस भेजा था। इसका जवाब न मिलने पर पुलिस से शिकायत की थी।
तनया और आदित्य का कहना है कि श्री कुमारस्वामी द्वारा बीजमंत्रों से एड्स, बहरापन, गूंगापन, कैंसर, नशे की लत आदि बीमारियों और कष्टों से मुक्ति दिलाने का दावा किया गया है और इस संबंध में विज्ञापन प्रकाशित किए गए।
इस प्रकार के विज्ञापन औषधि एवं चामत्कारिक उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम का उल्लंघन हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तफ्तीश एसआई संतोष कुमार सिंह को सौंपी है। तनया व आदित्य ने विगत दिनों निर्मल बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।