{"_id":"56d9ec1e4f1c1b8b078b4a5b","slug":"strike-of-sweeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका सफाईकर्मियों की हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका सफाईकर्मियों की हड़ताल शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 05 Mar 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत में तीन माह से ठेका सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। इस पर भड़के सफाई कर्मियों ने शुक्रवार से हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ठेका कर्मियों की समस्या के समाधान के लिए संविदा सफाइकर्मी भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। नगर पंचायत में 36 ठेका और 30 संविदा सफाई कर्मी हैं।
शुक्रवार दोपहर नगर पंचायत कार्यालय में ठेका व संविदा सफाईकर्मियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी। कर्मी तेजपाल सिंह, विजय सिंह, महेश केवल, किशोर, सौरभ, सोनू, कोमल आदि ने ईओ को सौंपे समस्त कर्मियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में लिखा है कि दिसंबर, जनवरी व फरवरी माह का ठेका कर्मियों का वेतन नहीं मिलने से वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
जिसके चलते वह हड़ताल पर हैं। ठेकेदार ओप्रकाश बघेल ने बताया कि नगर पंचायत मेें उनका पेमेंट फंसा होने के कारण कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसकी शिकायत वह जिलाधिकारी से कर चुके है।
विज्ञापन
ईओ मेघा गुप्ता ने बताया कि पंचायत अध्यक्ष के साथ बैठक कर जल्द समस्या का समाधान निकाला जाएगा। चेयरमैन उमेश कुमारी वशिष्ठ ने कहा कि नियमानुसार ठेका कर्मियों का भुगतान करने के बाद ठेकेदार को पेमेंट किया जाता है। ठेकेदार को एडवांस भुगतान नहीं किया जा सकता।