फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   wife beaten for not making drink

पैग नहीं बनाने पर पत्नी को पीटकर किया अधमरा

Wed, 09 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 09 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
wife beaten for not making drink
क्रूर - फोटो : अमर उजाला
भले ही पूरा विश्व महिला सशक्तिकरण के पक्ष में कसीदे गढ़ रहा है। दस्तूरा गांव में पति ने पैग नहीं बनाने पर पत्नी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इतने से गुस्सा शांत नहीं हुआ तो आरोपी ने अपनी दूधमुंही बच्ची को झोले में डालकर मारने के लिए बाइक से लेकर निकल गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि इसकी भनक महिला के मायकेवालों को लग गई और आरोपी पकड़ा गया। घायल महिला जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। वहीं, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति को दबोच लिया है।
विज्ञापन



बता दें कि फलावदा गांव थाना रबूपुरा जिला गौतमबुद्धनगर निवासी मेनका पुत्र प्रेम सिंह का विवाह करीब 8 साल पहले दस्तूरा निवासी वीरेंद्र के साथ हुआ था। घायल मेनका ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 11.30 बजे उसका पति वीरेंद्र उर्फ ओमी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर मेनका के अलावा उसका बड़ा बेटा कृष (4) और 4 माह की बेटी अंजलि थी। आते ही वीरेंद्र ने अंडे बनाने का फरमान सुना दिया। जब मेनका ने अंडे बनाकर सामने रखा तो आरोपी ने शराब के पैग बनाने के लिए दबाव बनाया। मेनका ने पैग बनाने से इंकार किया तो वीरेंद्र हैवान बन गया।

उसने डंडे से मेनका की इतना पीटा का वह अधमरी हो गई।  इसके बाद गले में रस्सी डालकर मेनका की हत्या करने की कोशिश की। जब धुत वीरेंद्र को लगा कि मेनका मर गई है। मां को पिता के हाथों पिटता देख कृष भागकर पड़ोसी के घर पहुंच गया।

वीरेंद्र ने अपनी चार माह की दूधमुंही बच्ची को थैले में रख बाइक पर बांध लिया और ठिकाने लगाने के लिए चल दिया। तभी गांव के एक व्यक्ति को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने उसे रोककर मेनका के परिजनों और पुलिस को सूचना दे दी।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को गांव वालों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल मेनका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मेनका के पिता प्रेम सिंह पुत्र रामभूल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed