{"_id":"56dddaa24f1c1b60268b45b3","slug":"statue-broken-in-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की मूर्तियां क्षतिग्रस्त देख गुस्साए ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर की मूर्तियां क्षतिग्रस्त देख गुस्साए ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहरॉ
Updated Tue, 08 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
तो़ड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौपुर गांव में स्थित दुर्गा मंदिर की मूर्तियाें को क्षतिग्रस्त देख सोमवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। गांव के ही तांत्रिक पर नशे में मूर्तियां क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
हालांकि तांत्रिक के परिजनों का कहना है कि घटना के समय वह शादी समारोह में गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाकर शांत करा दिया। हालांकि, तांत्रिक पर आरोप लगते ही गांव के किसी ने विरोध नहीं किया है।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार सुबह गांव के लोगों ने देखा कि दुर्गा मंदिर की प्रतिमाओं को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गए। अफवाहों का बाजार गर्म हो गया।
विज्ञापन
पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात होने लगी तो मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे गांव के तांत्रिक ने नशे की हालत में मूर्तियों को क्षतिग्र्रस्त किया है।
उनके साथ उनकी बेटी भी जो तांत्रिक को संभाल कर ले जा रही थी। इस मामले में तांत्रिक का नाम सामने आने पर ग्रामीण शांत हो गए। तांत्रिक के खिलाफ गांव कोई व्यक्ति बोलने को तैयार नहीं है। तांत्रिक के परिवार वालों का कहना है कि वह शादी में गए थे।
थानाध्यक्ष जनक सिंह ने बताया कि वह गांव गए थे। गांव के बीच मंदिर में नई मूर्तियां लगवा लेने का समझौता हो गया है।