{"_id":"5818e8194f1c1baa31436827","slug":"police-alert-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल का ‘सायरन’ बजा, दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल का ‘सायरन’ बजा, दौड़ी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में सोमवार शाम करीब छह बजे अचानक हाईअलर्ट सायरन बजता है। पता चलता है कि कुछ कैदी भाग गए हैं। जेल पुलिस अलर्ट हो जाती है। सारे रास्ते बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
जेल के चारों तरफ पुलिस के जवान दौड़ते हैं। कैदियों में भी अफरातफरी सी मच जाती है। बाद में पता चलता है कि यह रिहर्सल था। दरअसल भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के आठ आतंकियों के फरार होने के बाद जिला जेल पुलिस ने रिहर्सल कर तैयारियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जिला जेल में सोमवार शाम को रिहर्सल किया गया। हाईअलर्ट सायरन बजाया गया। जिला जेल पुलिस को बताया गया कि कुछ कैदी फरार हो गए हैं। जेल पुलिस के जवानों ने मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन
जेल के सभी गेटों को बंद कर दिया गया। जेल के चारों तरफ पुलिस के जवान सर्चिंग अभियान में जुट गए। करीब घंटेभर तक जेल पुलिस रिहर्सल करती रही। इस दौरान कैदियों में भी अफरातफरी मची रही। किसी को नहीं पता कि क्या हो रहा है?
बाद में बताया गया कि यह सब भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के आठ आतंकवादियों के भागने के बाद रिहर्सल किया गया था। रिहर्सल करके जिला जेल पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान जेल पुलिस ने निरीक्षण के दौरान काफी मुस्तैदी दिखाई।