{"_id":"56ddd2694f1c1bd3258b45c2","slug":"fight-after-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेन-देन में चले धारदार हथियार, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेन-देन में चले धारदार हथियार, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहरॉ
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
hamla
- फोटो : अमर उजाला
पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में धारदार हथियार चल गए। इस दौरान एक पक्ष के दो लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को शांतिभंग की धारा में जेल भेज दिया है।
सोमवार लालदरवाजा निवासी हाजी बाबू के पुत्रों और कुतुबदरवाजा निवासी जफर आदि के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें इमरान व सलमान पुत्र हाजी बाबू घायल हो गए।
सिर में गंभीर चोट होने से इमरान को बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, एसएचओ ने बताया कि एक पक्ष के इरफान व इकराम पुत्र हाजी बाबू निवासी लाल दरवाजा तथा दूसरे पक्ष के जफर पुत्र वाहिद, सादिक पुत्र अब्दुल हक तथा इमरान निवासी लाल दरवाजा को शांतिभंग की धारा में जेल भेज दिया गया है।