{"_id":"5d793d588ebc3e93df422b6c","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1841940177","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पीड़िता को गांव में न रहने देने का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पीड़िता को गांव में न रहने देने का किया ऐलान
Thu, 12 Sep 2019 12:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। वहीं, अब अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छेड़छाड़ की शिकार महिला व उसके परिजनों को आरोपी पक्ष ने गांव में न रहने देने का एलान किया है। पीड़िता के पति ने मामले की शिकायत एसएसपी से कर, न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गत एक अगस्त को उसकी पत्नी के साथ गांव निवासी आरोपी युवक विकास, बिरजू, अर्जुन, राधा ने मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
साथ ही आरोपियों ने इस दौरान पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ भी की थी। शोर-शराबा सुनकर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से हत्या की धमकी देकर भाग निकले थे। इसके बाद सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने वादी की पत्नी का मेडिकल कराया था।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बीते दिनों आरोपियों ने अन्य ग्रामीणों के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने तय किया है कि यदि वादी पक्ष मुकदमा वापस नहीं लेता है तो पीड़िता व उसके परिजनों को गांव में नहीं रहने दिया जाएगा।
पीड़ित का आरोप है कि वारदात को एक माह से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन, पुलिस ने मामले में आरोपियों से साठगांठ कर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पीड़ित को निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए थाना पुलिस को निर्देशित किया है।