{"_id":"5d432da28ebc3e6ce86428ac","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd181523994","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में थाने पहुंचा दस हजार का इनामी, बोला गिरफ्तार कर लो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में थाने पहुंचा दस हजार का इनामी, बोला गिरफ्तार कर लो...
Thu, 01 Aug 2019 11:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
बुलंदशहर में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहा दस हजार रुपये का इनामी बदमाश बृहस्पतिवार दोपहर खुद नगर कोतवाली जा पहुंचा। इस दौरान आरोपी ने कहा कि मुझ पर दस हजार रुपये का इनाम है और पत्नी की हत्या का आरोप है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। आरोपी की बात सुनते ही पुलिसकर्मी हक्के-बक्के रह गए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला साठा निवासी अंजलि पुत्री सुरेश की शादी दिसंबर 2012 में मोहनकुटी निवासी युवक अनिल के साथ हुई थी। नवंबर 2017 में अंजलि की अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। आरोपी पति अनिल घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर जनपद पुलिस ने दस हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी। इसके बावजूद उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। वहीं, अब प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद में आपरेशन क्लीन चल रहा है।
विज्ञापन
जिसके तहत प्रत्येक अपराधी को पुलिस सलाखों के पीछे भेज रही है। बदमाशाें और पुलिस के बीच लगातार मुठभेड़ हो रही है। बदमाशों के अंदर खाकी का खौफ नजर आने लगा है। इसकी बानगी बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली में देखने को मिली। पत्नी की हत्या मामले में फरार चल रहा दस हजारी अनिल नगर कोतवाली जा पहुंचा। जहां उसने पुलिस को अपने ऊपर लगे आरोपों की जानकारी दी। साथ ही पुलिस से भय बताते हुए गिरफ्तार करने की मांग की।

तीन हो चुके ढेर, दर्जनों इनामी हुए घायल
आपरेशन क्लीन के तहत जनपद पुलिस गत दो वर्ष में तीन कुख्यात बदमाशों को ढेर कर चुकी है। नगर कोतवाली, देहात कोतवाली व सिकंदराबाद पुलिस ने 50-50 हजार के तीन इनामी ढेर किए हैं। जबकि, मुठभेड़ में जनपदभर के दर्जनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो चुके हैं।
अनिल पर पत्नी की हत्या का आरोप है, उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये के इनाम की घोषणा थी। वह खुद थाने पर चल कर आया है, फिलहाल पूछताछ जारी है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
- अरुणा राय, नगर कोतवाल