{"_id":"66d69fc1f5e02cef460ac26f","slug":"ambedkar-s-statue-installed-in-the-ashram-without-permission-administration-removed-it-2024-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिना अनुमति आश्रम में लगवाई अंबेडकर की प्रतिमा, प्रशासन ने हटवाई, जानें क्या था माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिना अनुमति आश्रम में लगवाई अंबेडकर की प्रतिमा, प्रशासन ने हटवाई, जानें क्या था माजरा
Tue, 03 Sep 2024 11:16 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:16 AM IST
सार
मुनि नगलिया गांव में बिना अनुमति लगाई गईअंबेडकर प्रतिमा को हटाए जाने पर जाटव समाज ने हंगामा किया। इतना ही नहीं सड़क को भी जाम कर दिया।
विज्ञापन
मुनि नगलिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर जाटव समाज का हंगामा और सड़क जाम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के खुर्जा क्षेत्र के अरनिया थाना अंतर्गत मुनि नगलिया गांव में भीमराव अंबेडकर की एक प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय जाटव समाज ने बिना प्रशासनिक अनुमति के एक मंदिर के पास अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। जिस पर अन्य समाज के लोगों ने प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर, प्रशासन ने सोमवार रात को प्रतिमा को हटा दिया।
विज्ञापन
प्रतिमा हटाए जाने की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह जाटव समाज के लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने प्रतिमा को उसी स्थान पर पुनः स्थापित करने की मांग की और गांव की प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया। हंगामे की खबर पाकर अरनिया थाना और खुर्जा कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को शांत करने और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने वाले लोग अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन की तरफ से स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जाटव समाज के लोग प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित हैं और उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया है। इस घटना ने मुनि नगलिया गांव में तनाव और अस्थिरता की स्थिति उत्पन्न कर दी है। पुलिस और प्रशासन दोनों की टीमें स्थिति को शांत कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन