फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Reached three times in the same account stipend

एक ही खाते में तीन बार तक पहुंचा वजीफा

Fri, 11 Mar 2016 12:10 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के कारण जिले के कई स्टूडेंट्स को एक से तीन बार तक छात्रवृत्ति मिल गई। ऑडिट में जब इस बात का खुलासा हुआ तो शासन में खलबली मच गई। समाज कल्याण विभाग ने उन जिलों के अधिकारियों को पत्र लिखकर संबंधित स्टूडेंट्स से ज्यादा पहुंची छात्रवृत्ति की रिकवरी करने के आदेश जारी कर दिए। बदायूं जिले में भी ऐसे 28 माध्यमिक विद्यालय हैं जिनके तमाम बच्चों को एक से अधिक की छात्रवृत्ति एक ही बार में उनके खातों में पहुंच गई। शिक्षा विभाग अब उन स्टूडेंट्स का पता लगाने में जुट गया है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि वर्ष 2014-15 में माध्यमिक विद्यालय के स्टूडेट्स को छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। समाज कल्याण विभाग ने ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र स्टूडेंट्स को उनके खातों में सीधे छात्रवृत्ति भेज दी। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स संबंधित विद्यालयों से इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी करने के बाद चले गए। सूत्र बताते हैं कि जब छात्रवृत्ति का ऑडिट हुआ, तब यह बात सामने आई की तमाम स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिनके एक ही खाते में एक से अधिक दो-तीन बार की छात्रवृत्ति पहुंच गई है। छात्रवृत्ति देने वाले समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। बताया कि ऐसे प्रदेश के कई जिलों के माध्यमिक विद्यालयों के स्टूडेंटस शामिल थे। इनमें बदायूं जिले के 28 विद्यालय के विद्यार्थी हैं। 
विज्ञापन

शासन से बदायूं के समाज कल्याण अधिकारी को भी इस बारे में पत्र मिला। समाज कल्याण अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि वह उन 28 विद्यालयों के लाभार्थी का पता लगवाकर रिकबरी की कार्रवाई कराएं। सूत्र कहते हैं कि चूंकि यह मामला गत शैक्षिक सत्र का है, तो ज्यादातर बच्चे इंटर से आगे की पढ़ाई करने को दूसरे स्थानों पर भी चले गए हैं, बहुतों ने आगे की पढ़ाई भी छोड़ दी है। लिहाजा रिकबरी करने को उन स्टूडेंट्स का पता लगाने में भी पसीने छूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
समाज कल्याण अधिकारी से प्राप्त पत्र के आधार पर मैंने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को एक से अधिक छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स का पता लगाने और उनसे रिकवरी करने के निर्देश दिए हैं। 
-वीना यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed