फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mahashiv Tonight , Kcla pier

महाशिव रात्रि आज, कछला घाट

Mon, 07 Mar 2016 12:30 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 07 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mahashiv Tonight , Kcla pier
शिव
महाशिवरात्रि पर जिले और आसपास के जिलों से हजारों कांवड़ियों ने कछला गंगा घाट से जल भरा और भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों की ओर कूच किया। वहीं जगह-जगह मेला और शिवालयों पर विशेष धार्मिक आयोजनों की तैयारी पूरी की गई। शहर के प्रमुख शिवालयों में आज भगवान शंकर समेत देव प्रतिमाओं को नए आभूषण और वस्त्रों से सजाया गया है। 
विज्ञापन

शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, हर प्रसाद शिवालय और गौरी शंकर मंदिर में काबड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं शिव भक्तों ने भी पूजा अर्चना के लिए वस्तुएं जुटा ली हैं। दरीबाकलां मंदिर में भी मंदिर कमेटी और पुजारियों ने सजावट की है। शहर के गली मोहल्लों के शिवालयों में भी शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक की तैयारियां की हैं। 
विज्ञापन

उझानी में बड़े महादेव मंदिर, पुरानी अनाज मंडी का शिवालय और बुर्रा अहरवारे के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना और जलाभिषेक के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। घंटा और घडियाल के उद्घोषों के साथ ही महाशिव रात्रि का आगाज हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उघैती। सिद्ध बरौलिया में महाशिव रात्रि पर मेला का आयोजन किया गया है। महंत सियाराम पांडेय ने बताया कि मुख्य जलाभिषेक भोर चार बजे से शुरू हो जाएगा। मेला में पीएसी बल तैनात हो गया है। आसपास के गांवों के लोग पूजा अर्चना को पहुंचने लगे हैं। बैरायटी शो, खेल कूद प्रतियोगिता, मौत का कुआं, सर्कस के अलावा विभिन्न प्रकार की दुकाने सज गई हैं। एसओ नरेश कश्यप ने कहा है कि मेला में शराबी और जुआरियों पर कठोर नजर रखी जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को पुलिस पूरी निगरानी बरतेगी। गुंडागर्दी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed