फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers struggling on cold storage

अब किसान की जद्दोजहद कोल्ड स्टोरेज पर

Fri, 11 Mar 2016 12:25 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
आलू की फसल उगाने में किसानों को अपनी जमा पूंजी के अलावा इधर-उधर से भी रकम लेने को मजबूर होना पड़ता है। इन दिनों आलू की घटी कीमत की वजह से किसान अपनी खून-पसीने की कमाई कोल्ड स्टोर में सुरक्षित रखने के लिए बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ डेरा जमाए हुए है, जिससे कि उनका आलू कोल्ड स्टोर में रख जाए। कोल्ड स्टोर संचालकों ने किसानों का आलू रखने से मना कर दिया है। ऐसे में किसान भी परेशान होकर कोल्ड स्टोर संचालकों के हाथ-पैर जोड़कर अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित रखने की गुहार लगा रहा है। शहर के अलावा जिलेभर के करीब 50 कोल्ड स्टोर के बाहर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। किसानों को ट्रैक्टर का भाड़ा भी देना पड़ रहा है, जिससे उन पर दोहरी मार पड़ रही है। इस लेकर किसानों से बातचीत की तो उन्होंने अपना दर्द बयां किया... 
विज्ञापन

000000000000000
फोटो-17
घर ले जाएंगे तो आलू खराब हो जाएगा 
सालारपुर गांव के रतीराम ने कहा कि बुधवार शाम से खड़े हैं। कोल्ड स्टोर मालिक आलू रखने से मना कर रहे हैं। घर ले जाएंगे तो आलू खराब हो जाएगा। 
000000000000000
फोटो-18
बिना आलू डाले नहीं जाएंगे 
पड़ौलिया गांव के अशफाक बताते हैं कि बुधवार शाम करीब चार बजे से खड़े हैं। आलू बिना डाले घर नहीं जाएंगे। पहले भी इसी कोल्ड स्टोर में आलू डालते रहे हैं। 
विज्ञापन

000000000000000
फोटो-19
कोल्ड स्टोरे में आलू डालना मजबूरी 
मोहम्मदपुर गांव इकरार उद्दीन ने बताया कि अभी बेचने पर बमुश्किल लागत निकल रही है। ऐसे में बेचा तो काफी नुकसान होगा, इसलिए कोल्ड स्टोर में डालना मजबूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
फोटो-20
अगली फसल के लिए बीज खरीदना होगा मुश्किल 
बिनावर क्षेत्र के खरा गांव के बबलू बोले कि आलू तो डालना है, अभी बेच दिया तो इतने रुपये से अगली फसल के लिए बीज खरीदना भी मुश्किल हो जाएगा। 
00000000000000
अभी बेचा तो होगा नुकसान 
बदायूं। इस बार सर्दी कम होने की वजह से आलू की पैदावार भी प्रभावित हुई है, जबकि प्रति बीघा करीब सात हजार रुपये लागत आती है। वहीं खेत की उगाही अलग। ऐसे में आलू में कम से कम आठ हजार रुपये प्रति बीघा का खर्च आता है। खेतों में प्रति बीघा आलू की पैदावार करीब 15 क्विंटल है। ऐसे में एक बीघा पर 10 हजार रुपये का आलू बिक रहा है। यदि किसान अभी बेच देगा तो उसे नुकसान हो जाएगा। 

000000000000
बदायूं में आलू की कहानी
आलू रकबा           25000 हेक्टेयर 
आलू पैदावार           75 लाख क्विंटल 
बिक चुका आलू        40 लाख क्विंटल 
भंडारण क्षमता          21.72 लाख क्विंटल 
किसानों के पास जमा   14 लाख क्विंटल     

00000000000000 
जिले में 80 फीसदी से अधिक आलू की खुदाई हो चुकी है, जबकि जिले के कोल्ड स्टोरों में अभी 25 फीसदी के करीब जगह खाली है। अधिकांश किसानों का आलू भंडारित हो जाएगा, इसलिए किसान परेशान न हों। 
-आरएन वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed