{"_id":"56e039f04f1c1bbe428b4568","slug":"chemist-lab-sugar-mill-himself-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के लैब केमिस्ट ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी मिल के लैब केमिस्ट ने खुद को गोली से उड़ाया
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
shot dead
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शेखूपुर मिल में ड्यूटी के दौरान की खुदकुशी, सुसाइड नोट में जीएम पर लगाए आरोप
सहकारी क्षेत्र की शेखूपुर चीनी मिल के सीजनल लैब केमिस्ट उमेश तिवारी ने बुधवार सुबह ड्यूटी के दौरान मिल की लैब में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह कई माह से वेतन व अन्य देयों का भुगतान न होने की वजह से परेशान थे। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें मिल के जीएम राजीव जैन को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट, तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया है। घटना के बाद मिल के सीजनल कर्मचारी उग्र हो गए। उन्होंने नारेबाजी कर मिल के प्रबंध तंत्र को जमकर कोसा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने किसी तरह मामला संभाला।
मूल रूप से इटावा के अशोक नगर निवासी उमेश तिवारी (52) पुत्र दुलारे लाल तिवारी शेखूपुर चीनी मिल में लैब केमिस्ट के पद पर तैनात थे। उनकी बेटी रश्मि की शादी 17 मार्च को होनी है। चीनी मिल में पेराई 16 दिसंबर 2015 से शुरू हुई। इसके बाद अब तक मिल के सीजनल कर्मचारियों को वेतन व अन्य देयों का भुगतान नहीं हुआ है। बेटी की शादी को लेकर चिंतित उमेश जब भी भुगतान के संबंध में मिल के जीएम से मिले, उनको हताशा ही हाथ लगी। उनके कुछ साथियों ने बताया कि बुधवार को भी उन्होंने बेटी की शादी का हवाला देकर जीएम राजीव जैन से वेतन भुगतान की मांग की थी। जीएम ने दो टूक कह दिया..रुपया तुमको दूं या एमडी को। प्रत्यक्षदिर्शयों के अनुसार इसके बाद उमेश मिल की लैब में पहुंचे। वह एक कागज पर कुछ लिखने लगे। इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। वह सुसाइड नोट ही लिख रहे थे। बाद में उन्होंने कनपटी पर तमंचे की नाल सटाकर गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलने पर एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव, एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीओ सिटी वंशराज यादव, एसओ सिविल लाइंस अजय यादव मौके पर पहुंचे। साथी की मौत से उग्र हुए कर्मचारियों को समझाकर शांत कराया। मृतक के चार बेटियां, एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव इटावा ले गए हैं।