फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cemetery boundary construction snafu , 12 reports against

कब्रिस्तान बाउंड्री निर्माण में घपला, 12 के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 14 Mar 2016 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 14 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 कब्रिस्तानों की बाउंड्री निर्माण में करोड़ों रुपये के घपले का मामला सामने आया है। इसे लेकर कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) के महाप्रबंधक एके वर्मा समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों में पूर्व परियोजना प्रबंधक वीएस वर्मा, वरिष्ठ स्थानिक अभियंता नीरज गोस्वामी, स्थानिक अभियंता रघुवंश राम भी शामिल हैं। बाउंड्री का निर्माण कराने वाले छह ठेकेदारों को भी आरोपी बनाया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सीएनडीसी में हड़कंप है। शासन स्तर से यह कार्रवाई सदर विधायक और उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के चेयरमैन आबिद रजा की शिकायत पर हुई है।
विज्ञापन

जिले भर में कब्रिस्तानों की बाउंड्री निर्माण के लिए शासन ने 10 करोड़ रुपये जारी किए थे। इस रकम से बाउंड्री का निर्माण तो हुआ, लेकिन मानक को दरकिनार कर दिया गया। बड़ी और छोटी ज्यादातर कब्रिस्तानों की बाउंड्री कुछ दिन बाद ही ढह गई। शहर विधायक आबिद रजा ने इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री आजम खान से की थी। इसके बाद निर्माण की जांच मुख्य महाप्रबंधक सीएनडीएस की तकनीकी टीम से कराई गई। टीम ने पाया कि निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएनडीएस के चार अधिकारियों समेत बरेली के ठेकेदार रामगोपाल शर्मा, हरीब बेग, मोहम्मद वसीम, शमशुल निशा, जहीरउद्दीन और वजीरगंज ब्लाक प्रमुख सुमिता वार्ष्णेय के पति अरविंद कुमार के खिलाफ कोतवाली में सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक एके सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

वर्जन-
सीएनडीएस के चार अधिकारियों और कब्रिस्तानों की बाउंड्री निर्माण कराने वाले आठ ठेकेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के बाद ही सच सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल यादव, एसपी सिटी

सरकार की छवि बिगाड़ने वाले अफसर बख्शे नहीं जाएंगे
बदायूं। कब्रिस्तानों की बाउंड्री निर्माण में धांधली के मामले में सदर विधायक आबिद रजा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कर सरकार की छवि खराब करने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। पालिका गेस्ट हाउस में मीडिया से बात करते हुए बोले कि अफसर अपनी मानसिकता को सुधार लें। उन्होंने फरवरी में कब्रिस्तानों की बाउंड्री का निरीक्षण किया था। छोटे-बड़े सरकार की दरगाह की बाउंड्री क्षतिग्रस्त थी। इसकी शिकायत उन्होंने आजम खां से की। इसके बाद जांच में साफ हो गया कि मानक के मुताबिक काम नहीं हुआ। आबिद ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले अफसर जेल जाने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed