फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Brides bring the horse down at the procession, the groom will stage

घोड़ी पर बैठ दुल्हनें लाएंगी बारात, दूल्हे होंगे मंच पर

Sun, 21 Apr 2013 12:49 AM IST
वाराणसी/प्रेमन कुमार मौर्य
वाराणसी/प्रेमन कुमार मौर्य Updated Sun, 21 Apr 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
Brides bring the horse down at the procession, the groom will stage

कहते हैं कि जमाना भले बदल जाए लेकिन रस्में नहीं बदला करतीं। पर, रविवार को वाराणसी के कंदवा, घमहापुर में होने वाले वैवाहिक आयोजन में तो कुछ और ही नजरा दिखेगा।

विज्ञापन


रीति-रिवाजों और परंपराओं की लीक छोड़कर रिश्ते जोड़ने की नई स्टाइल से समाज को रूबरू कराया जाएगा।

जी हां, यहां एक भोजपुरी फिल्म निर्माता के दो पुत्रों की शादी बहुतों के लिए यादगार बनने वाली है।

वर पक्ष की ओर से बनाए जाने वाले मंडप में दुल्हनें बाजे-गाजे के साथ घोड़ियों पर सवार होकर ब्याह रचाने पहुंचेंगी।  
कंदवा में रविवार की शाम अनूठे ढंग की शादी की गवाह जनता के साथ वहां की विधायक अनुप्रिया पटेल भी बनेंगी। इसमें पहली बार लड़के वालों के घर लड़की वाले बारात लेकर आएंगे।
विज्ञापन


‘लागल चुनरी में दाग’ और ‘कातिल बनाया आपने’ जैसी भोजपुरी फिल्मों के निर्माता डा. डीएल कश्यप के दो पुत्रों की शादी होनी है।

दूल्हा बनने वाले उनके एक पुत्र सावन कुमार साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और दूसरे गौरव जिम चलाते हैं।

दूल्हे जहां सेहरा बांध हाथी से निकलेंगे, वहीं घमहापुर (हरदत्तपुर) निवासी कृषक नंदलाल की बेटी सुमन और छतरीपुर पाही निवासी दिनेश पटेल की पुत्री पूजा दुल्हन के रूप में अपने घर से घोड़ी पर सवार होकर घमहापुर स्थित शादी के मंडप में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शादी में पुरोहित भी नहीं होंगे। सिर्फ घंटेभर में होने वाली शादी में वर-वधू माला पहनाएंगे।

दोनों कन्या पक्ष की ओर से करीब पांच-पांच सौ बारातियों के आने की संभावना है।

नाचते-गाते घोड़ी पर सवार होकर दुल्हनों के पंडाल में पहुंचने पर दूल्हों के साथ उनको आकर्षक मंच पर बैठाया जाएगा। इसके बाद मंच पर वर और वधू एक-दूसरे के गले में जयमाल डालेंगे। फिर सिंदूर दान किया जाएगा।
-डॉ. डीएल कश्यप, दूल्हों के पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed