फिल्म की शूटिंग में पुलिस बनी विलेन, चले लात-घूंसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का पुराना बस अड्डा मंगलवार को लाइट, कैमरा एक्शन से गूंज रहा था। लेकिन यहां हैरान तेवर फिल्म के कलाकारों ने नहीं पुलिस के ‘तेवर’ और ‘एक्शन’ ने किया।
शूटिंग टीम का इशारा पाते ही पुलिस लोकेशन के आसपास के घरों में घुस गई और छतों से शूटिंग देख रहे लोगों पर लाठी और लात घूंसे बरसाने लगी।
लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था उनपर मार क्यों पड़ रही है। बाद में पता चला कि उनके चेहरे कैमरे की जद में आ रहे हैं। शूटिंग देखने की लालसा लिए पुराने बस स्टैंड पहुंचे लोगों को कई बार पुलिस ने खदेड़ा।
यात्रियों पर आयी आफत
पुलिस की पिटाई से इससे कई बार स्थानीय लोगों में रोष भी पनपा। लोग बोले, रील लाइफ यानी फिल्म के विलेन तो मनोज बाजपेयी हैं लेकिन हमारे लिए तो पुलिस ‘विलेन’ बन गई।
पुराने बस स्टैंड पर शूटिंग शेड्यूल यात्रियों पर भारी पड़ा। यहां पुलिस की कड़ी चौकसी के चलते यात्री स्टैंड में नहीं घुस पाए। इसके चलते दिन यात्री इधर से उधर भटकते रहे। इतना ही नहीं जरूरी कार्य से जाने वाले लोगों ने पुलिस प्रशासन को जमकर कोसा।
मथुरा बस स्टेशन पर गुंडों से बची ‘निहारिका’
बोनी कपूर के निर्देशन में बन रही फिल्म तेवर की शूटिंग में मथुरा बस स्टैंड पर फिल्माए सीन ने लोगों को रोमांचित किया। फिल्म के सीन में गोकुल की बिटिया बनी सोनाक्षी (निहारिका) टिकट विंडों की लाइन में लगी है।
तभी फिल्म में राष्ट्रवादी लोक शक्ति पार्टी के नेता बने मनोज वाजपेयी (विलेन) से किसी बात को लेकर सोनाक्षी की हॉट-टॉक हो जाती है। गुस्साए नेता सोनाक्षी के बाल पकड़कर उसे घसीटता हुआ जीप में बैठा लेता है।
ऐन वक्त पर हीरो अर्जुन कपूर की एंट्री होती है। और इसके बाद विलेन के साथ मार-धाड़ शुरू हो जाती है।
पिता ने थामी साइकिल, बेटे के सिर पर गठरी
फिल्म की शूटिंग के लिए सीन को जीवंत बनाने के लिए स्थानीय लोगों को भी सहारा लिया गया। इसमें कपड़े की सिलाई करने वाले को सीन में साइकिल चलाने का जिम्मा दिया गया तो उसके बेटे को सिर पर गठरी रखकर जाता हुआ दिखाया गया।
इसके लिए लोगों को मेहनताना भी दिया गया।