{"_id":"5dd1002f8ebc3e54f57afa47","slug":"bjp-won-three-of-the-six-posts-of-varanasi-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी नगर निगम में फिर लहराया भाजपा का परचम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी नगर निगम में फिर लहराया भाजपा का परचम
Sun, 17 Nov 2019 01:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी के छह पदों के लिए शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा ने छह में से तीन पदों पर कब्जा जमाकर एक फिर से अपना परचम लहराया। कांग्रेस, सपा व निर्दल ने एक-एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। भाजपा ने निर्दल पार्षद संतोष शर्मा को चौथे प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया था।
कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम केशरी व सपा के मनोज यादव को बराबर सर्वाधिक सोलह सौ मत मिले। भाजपा के विजयश्री मौर्य और श्रीप्रकाश मौर्य को बराबर-बराबर चौदह सौ मत और सुशील कुमार गुप्ता को तेरह सौ मत मिले। निर्दल पार्षद बबलू शाह को ग्यारह सौ मत मिले।
विज्ञापन
बताते चलें कि इस तरह के चुनाव में प्रथम वरीयता के एक मत का मूल्य सौ के बराबर होता है। सुबह दस मिनट की देरी से नगर निगम सदन की कार्यवाही शुरू हुई। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले भाजपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक डॉ. रवींद्र सिंह ने सुशील कुमार गुप्ता, शिव प्रकाश मौर्य और विजयश्री मौर्य के नाम का प्रस्ताव रखा। समर्थन राजेश यादव चल्लू ने किया। इसके बाद भाजपा के अशोक मौर्य ने निर्दल पार्षद संतोष शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन लकी वर्मा ने किया।
विज्ञापन
सपा की ओर से हारुन अंसारी ने मनोज कुमार यादव के नाम का प्रस्ताव सदन के समक्ष पेश किया। निर्दल पार्षद बबलू शाह के लिए दावेदारी अजीत सिंह ने पेश की, इसका समर्थन सीता शर्मा ने किया। कांग्रेस पार्षद सीतराम केशरी के नाम का प्रस्ताव गुलराना तबस्सुम ने किया।
आधे घंटे इंतजार के बाद जब किसी ने नाम वापसी नहीं की तो महापौर मृदुला जायसवाल ने चुनाव की घोषणा की। कुल 92 मत पड़े, इसमें एक मत अवैध पाया गया। नगर आयुक्त गौरांग राठी भी एक घंटे के लिए सदन में उपस्थित रहे।