फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BJP MP Varun Gandhi commented on UP government on conditions of the flood victims

वरुण गांधी का सरकार पर निशाना: बाढ़ पीड़ितों के हालात पर बोले- जब हर काम खुद ही करना है तो सरकार की क्या जरूरत

Thu, 21 Oct 2021 05:39 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 21 Oct 2021 05:39 PM IST
सार

वरुण गांधी ने गुरुवार को एक ट्वीट कर कहा कि लगभग पूरे तराई इलाके में इस समय बाढ़ आई हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से नदियों में पानी भर गया है, जिसके कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। पानी में लोगों के घर-खेत सहित पूरी पूंजी डूब गयी है और लोगों के पास सर छिपाने तक को जगह नहीं बची है...

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi commented on UP government on conditions of the flood victims
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। लखीमपुर सहित पूरे तराई इलाके में बाढ़ आई हुई है और लोगों को पर्याप्त मदद नहीं मिल पा रही है। इससे नाराज दिख रहे वरुण गांधी ने कहा है कि यदि ऐसी आपदा के समय भी सरकार लोगों की मदद करने के लिए सामने नहीं आती है, और लोगों को अपनी हर मदद स्वयं ही करनी पड़ेगी तो ऐसे में किसी सरकार की जरूरत ही क्या है।

विज्ञापन


हालांकि, पीलीभीत सांसद वरुण गांधी इस बाढ़ के दौरान स्वयं अपने लोगों के बीच पहुंचे हुए हैं और अपने हाथों से बाढ़ पीड़ितों को यथासंभव हर तरह की मदद पहुंचा रहे हैं। वे लोगों को सूखा राशन, पीने का पानी और नकद आर्थिक मदद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


वरुण गांधी ने गुरुवार को एक ट्वीट कर कहा कि लगभग पूरे तराई इलाके में इस समय बाढ़ आई हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से नदियों में पानी भर गया है, जिसके कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। पानी में लोगों के घर-खेत सहित पूरी पूंजी डूब गयी है और लोगों के पास सर छिपाने तक को जगह नहीं बची है। ऐसी स्थिति में लोग केवल सरकार और स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद के भरोसे रह गए हैं। ज़्यादातर लोगों को इस समय पर उचित मदद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को उचित मदद न मिल पाने से कष्ट में दिखे वरुण गांधी ने लिखा है कि यह देखकर बहुत कष्ट हो रहा है कि ऐसे समय में भी लोगों को सरकार की तरफ से मदद नहीं मिल पा रही है। इसी पीड़ा को व्यक्त करते हुए उन्होने लिखा है कि यदि ऐसे समय में भी लोगों को अपनी मदद स्वयं ही करनी है तो सरकार की जरूरत क्या है?


पहले भी वरुण गांधी बार-बार किसानों और स्थानीय नागरिकों के साथ खड़े दिखे। उन्होंने कई बार किसानों के हक में आवाज बुलंद करते हुए गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने, किसानों की बात सुनने की अपील करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed