{"_id":"56df202d4f1c1b037a8b4574","slug":"traders-took-to-the-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंद, व्यापारी सड़कों पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंद, व्यापारी सड़कों पर उतरे
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
strike
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में धामपुर के सर्राफा व्यापारियों का केंद्र सरकार के खिलाफ चौथे दिन भी धरना जारी है। मंगलवार को लघु उद्योग व्यापार मंडल ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलनकारी सर्राफा व्यापारियों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा जब तक केंद्र सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती है। उनका समर्थन उनके साथ है।
धामपुर में सर्राफा संघ की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ी एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग को लेकर पिछले तीन दिन से फल चौक पर आंदोलन जारी है। आंदोलनकारियों ने कहा यदि सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो उनका कारोबार बंद होने की स्थिति में आ जाएगा।
यह सब उनके साथ घोर अन्याय है। इसे सर्राफा संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। उधर, मंगलवार को लघु उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी के नेतृत्व में व्यापारी फल चौक पर पहुंचे और वहां केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे स्वर्णकारों के आंदोलन का समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा संगठन व्यापारियों पर होने वाले अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगा। उनके संगठन का आंदोलनकारियों को समर्थन है। संगठन आंदोलनकारियों का साथ देेगा। इसमें नगराध्यक्ष हरपाल सिंह चावला, बलविंदर सिंह चावला, नवीन गुप्ता, मोनू, योगेंद्र सिंह खालसा, कुलदीप सिंह मोंगा, गुरुशरण सिंह मोहन, हरविंदर सिंह, अजयकुमार, विक्रम राणा, विष्णु राजीव आदि रहे।
केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
नजीबाबाद। सर्राफा स्वर्णकार संघ के बैनर तले क्षेत्र के सर्राफा कारोबारियों ने मंगलवार को एक्साइज ड्यूटी के विरोध में भी प्रतिष्ठान बंद रखे।चौक बाजार में संघ के जिला महामंत्री कपिल सर्राफ के नेतृत्व में कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कारोबारियों ने एक स्वर में एक्साइज ड्यूटी का हरसंभव विरोध करने की घोषणा की।
कपिल सर्राफ ने कारोबारियों से अधिकारों के लिए संघर्ष का आह्वान किया। कुछ कारोबारियों द्वारा प्रतिष्ठान खोलने की शिकायत पर एसोसिएशन अध्यक्ष ने व्यापारी हित में प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन में साथ होने की अपील की। संदीप तायल, विवेक देव, मयंक अग्रवाल, संजय वर्मा, हाजी तुफैल अंसारी आदि शामिल रहे।
उधर, एक्साइज ड्यूटी का विरोध केवल नगर क्षेत्र के सर्राफा कारोबारियों तक ही सीमित है। ग्रामीण क्षेत्र नांगल, मंडावली, भागूवाला क्षेत्र में स्थित सभी ज्वैलर्स प्रतिष्ठानों पर ग्राहक रोजाना की तरह आते-जाते रहे।े