{"_id":"56e70f964f1c1b87108b47c6","slug":"hostage-house-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर घर में डाका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर घर में डाका
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
ग्राम मोहम्मदपुर मंडावली में डकैती के बाद पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बेगावला में छह-सात बदमाशों ने घर में घुसकर परिजनों को बंधक बनाकर डाका डाला। बदमाश घर से पांच मोबाइल और नगदी लूटकर ले गए। पुलिस डकैती की घटना को चोरी बता रही है।
गांव मोहम्मदपुर मंडावली निवासी लियाकत की पत्नी आयशा के साथ बच्चे घर पर रहते हैं। लियाकत सऊदी में काम करता है। रविवार रात छह-सात बदमाश लियाकत के घर में आ धमके। आयशा के मुताबिक बदमाशों ने उसे व बच्चों को बंधक बना लिया और अलमारी व संदूक खंगाल डाले। बदमाश घर से 1500 रुपये व पांच मोबाइल लूट कर ले गए।
बदमाशों को और कोई सामान घर में नही मिला। बदमाशों के चले जाने पर बंधन से मुक्त होकर आयशा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। गांववालों की भी आयशा के घर पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने एक-दूसरे से घटना की जानकारी ली। शहर कोतवाल सत्यवीर सिंह के मुताबिक लियाकत के घर में लूट नहीं चोरी हुई है। आयशा पड़ोस में बच्चे के जन्म होने की खुशी में गई थी। तब उसके घर चोरी की गई। चोरी की तहरीर ही पुलिस को दी गई है। तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।